Vaibhav Suryavanshi Viral: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से छाए राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी खूब चर्चा में हैं. उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका मजाकिया और जमीन से जुड़ा अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.
एयरपोर्ट पर दिखा मजेदार अंदाज
वीडियो में वैभव एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में बैठे नजर आते हैं. तभी दो छोटे बच्चे उनके पास आते हैं और उनसे सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट करते हैं. इस पर वैभव मजाक में गंभीर चेहरा बनाकर कहते हैं, “भाई मैं फोटो के लिए पैसे लेता हूं… 100 रुपये लगेंगे, दोगे तो बोलो.”
बच्चे अपने फेवरेट खिलाड़ी के साथ फोटो लेने के लिए तुरंत तैयार हो जाते हैं और 200 रुपये तक देने की बात कह देते हैं. यह देखकर वैभव हंस पड़ते हैं और बताते हैं कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे. इसके बाद वह प्यार से बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते हैं. बच्चे भी खुश होकर उन्हें धन्यवाद कहते हैं.
Vaibhav Suryavanshi tricked young fans by asking 100rs per photo, then told them it’s a prank and clicked a photo with them. 😂❤️ pic.twitter.com/iwh9naGcK4
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2026
इस छोटे से मजाक ने लोगों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सादगी और ह्यूमर की खूब तारीफ कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि इतनी कम उम्र में भी वैभव जमीन से जुड़े हुए हैं और यही बात उन्हें खास बनाती है.
मैदान पर भी शानदार प्रदर्शन
अगर क्रिकेट की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी इस समय टी20 क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म में हैं. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया है, जो बड़े-बड़े खिलाड़ियों के लिए भी आसान नहीं होता. IPL 2026 में उन्होंने इतिहास रचते हुए टी20 फॉर्मेट में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यह उपलब्धि अपने आप में बहुत बड़ी मानी जा रही है.
यादगार पारी से मचाया धमाल
उनकी सबसे चर्चित पारी 25 अप्रैल 2026 को जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आई. इस मैच में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. उन्होंने कुल 37 गेंदों में 103 रन बनाए. इस पारी में उनकी पावर-हिटिंग और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया. उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट खेले और गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया.
लगातार बना रहे रिकॉर्ड
वैभव यहीं नहीं रुके. अपनी शानदार फॉर्म के चलते वह IPL इतिहास में सबसे तेजी से दो शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इतनी कम उम्र में ऐसा करना किसी बड़े कारनामे से कम नहीं है. जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे क्रिकेट की बुनियादी चीजें सीख रहे होते हैं, उस उम्र में वैभव बड़े मंच पर रिकॉर्ड बना रहे हैं और अनुभवी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ रहे हैं.
फैंस को टीम इंडिया का इंतजार
उनकी बल्लेबाजी और आत्मविश्वास को देखकर फैंस अब उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं. वैभव सूर्यवंशी का यह सफर अभी शुरू हुआ है, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन वह कर रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के बड़े स्टार बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की झूठ की फैक्ट्री का पर्दाफाश, ईरान-अमेरिका वार्ता के नाम पर कर रहा फर्जीवाड़ा, ऐसे खुली पोल