Bengal में Modi का मास्टर स्ट्रोक, Vande Bharat स्लीपर ट्रेन का पहला रूट गुवाहाटी–कोलकाता!

Vande Bharat sleeper train first route Guwahati-Kolkata

भारतीय रेलवे ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गुवाहाटी और कोलकाता के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करने का ऐलान किया है. यह रेल परियोजना न केवल पूर्वोत्तर भारत को मुख्य भूमि से जोड़ने का काम करेगी, बल्कि इसके जरिए यात्री लंबी दूरी की यात्रा को भी आरामदायक और तेज़ बना सकेंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, और इसके साथ ही भारतीय रेलवे की आधुनिकतम यात्रा की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है.