पैसों की कमी से हैं परेशान? सूर्य देव को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

Vastu Tips For Sun: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ माना जाता है. कहा जाता है कि अगर घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं.

Vastu Tips If you want relief from financial problems and stress then try these remedies related to Sun God
Image Source: Magnific

Vastu Tips For Sun: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ माना जाता है. कहा जाता है कि अगर घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां बढ़ने लगती हैं. घर में तनाव, पैसों की कमी और बिना वजह खर्च जैसी समस्याएं बनी रहती हैं. वहीं वास्तु के नियमों के अनुसार बना घर सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है.

ज्योतिष शास्त्र में हर दिशा का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना गया है. इनमें सूर्य देव को सबसे खास स्थान दिया गया है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर हो या घर में सूर्य से जुड़ा वास्तु दोष हो, तो व्यक्ति को मान-सम्मान में कमी, पिता से मतभेद और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

क्यों महत्वपूर्ण हैं सूर्य देव?

ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सरकारी नौकरी और प्रतिष्ठा के कारक माने जाते हैं. जिन लोगों पर सूर्य की कृपा होती है, उनमें आत्मविश्वास और फैसले लेने की क्षमता मजबूत होती है. वास्तु शास्त्र में भी सूर्य की ऊर्जा को बहुत शुभ माना गया है. कहा जाता है कि सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा घर से नकारात्मकता, आलस्य और बाधाओं को दूर करती है.

ब्रह्म मुहूर्त में करें पूजा-पाठ

शास्त्रों के अनुसार सुबह 4 बजे से 6 बजे तक का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है. यह समय पूजा-पाठ और ध्यान के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. वास्तु के अनुसार इस समय उठकर सूर्य देव की पूजा करना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है. घर का मंदिर हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

सुबह घर में आने दें सूर्य की रोशनी

वास्तु शास्त्र कहता है कि जिन घरों में सुबह की धूप आती है, वहां रहने वाले लोग ज्यादा स्वस्थ और मानसिक रूप से शांत रहते हैं. इसलिए सूर्योदय के समय घर के दरवाजे और खिड़कियां खोल देनी चाहिए. इससे ताजी हवा और सूर्य की रोशनी घर में प्रवेश करती है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है. ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है.

दक्षिण-पूर्व दिशा में हो किचन

सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सूर्य की स्थिति दक्षिण-पूर्व दिशा में मानी जाती है. वास्तु के अनुसार यह दिशा रसोई के लिए सबसे शुभ मानी गई है. अगर घर का किचन दक्षिण-पूर्व दिशा में हो, तो सूर्य की किरणें वहां अच्छी तरह पहुंचती हैं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इसी दिशा में वॉशरूम होना भी शुभ माना जाता है.

दक्षिण दिशा में होना चाहिए बेडरूम

दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सूर्य दक्षिण दिशा में रहता है. वास्तु के अनुसार घर के मुखिया का बेडरूम दक्षिण दिशा में होना चाहिए. दोपहर के समय तेज धूप और यूवी किरणों से बचने के लिए कमरे में गहरे रंग के पर्दे लगाने की सलाह दी जाती है. इससे कमरे का तापमान संतुलित रहता है और स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता.

सूर्य की सही ऊर्जा से दूर होती हैं परेशानियां

वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि घर में सूर्य की रोशनी और सही दिशा का संतुलन जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है. इससे वास्तु दोष कम होते हैं और घर के लोगों की तरक्की के रास्ते खुलते हैं. अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी, करियर में रुकावट या मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो सूर्य देव से जुड़े इन आसान वास्तु उपायों को अपनाकर लाभ पा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल सूचना देना है. किसी भी उपाय या सलाह को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें- GT vs RR Qualifier-2: गुजरात और राजस्थान में आज आर-पार की जंग, देखें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट