वो मेरी पत्नी हैं, धर्म नहीं बदलेंगी तो... सोशल मीडिया के ट्रोलर्स को उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने दिया करारा जवाब

JD Vance controversy: अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर धर्म और व्यक्तिगत आस्था चर्चा के केंद्र में आ गई है. उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस (JD Vance) का एक हालिया बयान न सिर्फ सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर गया है, बल्कि इंडियन-अमेरिकन समुदाय के बीच गुस्सा भी भड़का गया है.

Vice President JD to social media trolls. Vance gave a befitting reply usha vance
Image Source: ANI/ File

JD Vance controversy: अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर धर्म और व्यक्तिगत आस्था चर्चा के केंद्र में आ गई है. उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस (JD Vance) का एक हालिया बयान न सिर्फ सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर गया है, बल्कि इंडियन-अमेरिकन समुदाय के बीच गुस्सा भी भड़का गया है.

दरअसल, ‘टर्निंग पॉइंट यूएसए’ के एक कार्यक्रम में वेंस ने कहा था कि वे चाहते हैं कि उनकी पत्नी उषा वेंस, जो एक हिंदू हैं, एक दिन क्रिश्चियन धर्म अपनाएं. इस बयान को कई लोगों ने “धर्मांतरण की इच्छा” करार दिया और सोशल मीडिया पर वेंस को ‘हिंदू-फोबिक’ बताने की मुहिम शुरू हो गई.

“वो मेरी पत्नी हैं, धर्म नहीं बदलेंगी तो भी मैं उन्हें प्यार करूंगा”

विवाद बढ़ने पर JD वेंस ने सफाई दी. उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा, “मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया है. सवाल मेरे इंटरफेथ मैरिज पर था, और मैं इससे भाग नहीं सकता. मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं, चाहे वो क्रिश्चियन बने या न बने.”

वेंस ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी उषा ने ही उन्हें दोबारा अपने धर्म की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया था. उन्होंने लिखा, “वो क्रिश्चियन नहीं हैं और ऐसा करने की कोई योजना भी नहीं है. फिर भी, हर रिश्ते में जैसे कुछ उम्मीदें होती हैं, वैसे ही मैं भी चाहता हूं कि शायद एक दिन वो भी मेरे अनुभव को महसूस करें. लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो भी मैं उनसे उसी तरह प्यार करूंगा, क्योंकि वो मेरी पत्नी हैं.”

“मैं चाहता हूं वो चर्च में वही महसूस करें जो मैंने किया”

यह बयान तब आया जब वेंस एक छात्र के सवाल का जवाब दे रहे थे. सवाल था कि वे अपने बच्चों को कैसे सिखाते हैं कि वे अपनी मां के धर्म को कम न समझें.
वेंस ने जवाब दिया, “जब मैं चर्च जाता हूं, तो उषा भी ज़्यादातर रविवार को मेरे साथ होती हैं. मैं चाहता हूं कि वो भी उस आध्यात्मिक अनुभव को महसूस करें जिसने मुझे ईसाई धर्म की ओर खींचा.”

हालांकि उन्होंने साथ ही कहा, “अगर वो ऐसा नहीं करतीं, तो भी कोई बात नहीं. भगवान ने हर इंसान को स्वतंत्र इच्छा दी है.” फिर भी, अमेरिकी मीडिया ने इसे “Conversion Call” यानी धर्मांतरण की इच्छा के रूप में दिखाया, जिससे उनकी इंटरफेथ लव स्टोरी राजनीतिक विवाद में बदल गई.

सोशल मीडिया पर इंडियन-अमेरिकन कम्युनिटी का गुस्सा

अमेरिका में बसे भारतीय मूल के नागरिकों ने इस बयान को धार्मिक असंवेदनशीलता बताया. पूर्व भारतीय विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने टिप्पणी की, “वेंस अपनी पत्नी की हिंदू पहचान को स्वीकारने से कतराते हैं. वो उन्हें ‘अग्नॉस्टिक’ कहकर ईसाई मतदाताओं को खुश रखना चाहते हैं. धार्मिक स्वतंत्रता वहीं खत्म हो जाती है, जहां सत्ता की राजनीति शुरू होती है.”

कई यूज़र्स ने वेंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने कभी दिवाली या भारतीय त्योहारों पर कोई शुभकामना नहीं दी और अपनी पत्नी की भारतीय जड़ों से दूरी बनाए रखी. कुछ का कहना है कि यह बयान MAGA (Make America Great Again) समर्थकों को रिझाने के लिए था, ताकि 2028 के चुनाव में राजनीतिक फायदा मिल सके.

वेंस और उषा की इंटरफेथ लव स्टोरी

JD वेंस और उषा की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी. 2014 में दोनों ने इंटरफेथ सेरेमनी में शादी की थी, जहां एक हिंदू पंडित और एक कैथोलिक पादरी ने विवाह संपन्न कराया था. उनके तीन बच्चे हैं, जिन्हें वेंस के मुताबिक “क्रिश्चियन मूल्यों में पाला जा रहा है.”

हाल ही में वेंस की एक तस्वीर ट्रंप समर्थक एरिका किर्क के साथ वायरल हुई, जिसके बाद उनके डिवोर्स की अफवाहें भी तेज हो गईं. कई यूज़र्स ने तंज कसा कि अमेरिका शायद एक हिंदू फर्स्ट लेडी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है.

यह भी पढ़ें- स्पोर्टी डिज़ाइन और पावरफुल इंजन के साथ पेश हुई नई Hyundai Venue N Line, जानें फीचर्स और कीमत