पेरेंट्स बने विक्की और कटरीना कैफ, बेटे को जन्म देने पर लोगों ने कहा- आ गया छावा

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. लंबे समय से फैन्स जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ ही गया. 7 नवंबर 2025 को कैटरीना और विक्की माता-पिता बन गए हैं.

Vickey Kaushal and Katrina Kaif Kaif become parents gave birth to baby boy
Image Source: Social Media

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. लंबे समय से फैन्स जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आ ही गया. 7 नवंबर 2025 को कैटरीना और विक्की माता-पिता बन गए हैं. दोनों ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की और अपने बेटे के आने की खुशी को शब्दों में बयां किया.


विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है. हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है. हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमें बेटे का आशीर्वाद दिया है. इस खूबसूरत मैसेज के साथ विक्की ने लिखा  “मैं खुद को बेहद ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं. ओम्. पोस्ट के सामने आने के कुछ ही मिनटों में यह सोशल मीडिया पर छा गई. हर तरफ से बधाइयों की बौछार शुरू हो गई और फैन्स ने कमेंट सेक्शन को दिल और दुआओं से भर दिया.

बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं

विक्की और कैटरीना को न सिर्फ उनके फैंस, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों से भी ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं.मनीष पॉल ने लिखा – “पूरे परिवार को और खासकर तुम दोनों को बेबी के आने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने कमेंट कर लिखा  “बहुत-बहुत बधाई! लव एंड ब्लेसिंग्स.” अर्जुन कपूर और हुमा कुरैशी ने रेड हार्ट इमोजी बनाकर अपनी खुशी जाहिर की.

फैन्स में खुशी की लहर, इंतजार अब बस पहली झलक का

सोशल मीडिया पर फैंस ने विक्की-कैटरीना के बेबी के जन्म को एक “सेलिब्रेशन मोमेंट” बना दिया है. हर कोई इस नन्हे राजकुमार पर प्यार लुटा रहा है. कटरीना को मदरहुड में देखकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं, विक्की के चेहरे पर पिता बनने की चमक साफ झलक रही है. हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कपल अपने बेटे की पहली झलक फिलहाल फैंस के साथ साझा नहीं करेगा. पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में यह ट्रेंड बन गया है कि स्टार कपल्स अपने बच्चों का चेहरा तब तक सोशल मीडिया पर नहीं दिखाते जब तक वे थोड़ा बड़े न हो जाएं.

दीपिका-रणवीर के बाद अब सबकी निगाहें विक्की-कटरीना पर

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण का चेहरा सोशल मीडिया पर दिखाया था. उस वक्त फैन्स ने कहा था कि छोटी दुआ बिल्कुल अपनी मां दीपिका पर गई है. अब फैंस की निगाहें विक्की और कैटरीना पर हैं कि वे कब अपने बेटे की पहली झलक दुनिया को दिखाएंगे. भले ही उन्होंने फिलहाल अपने लाडले का चेहरा छिपाया हो, लेकिन इतना तय है कि इस नन्हे स्टारकिड के आने से बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस जोड़ी के घर खुशियों का नया अध्याय शुरू हो चुका है.

यह भी पढ़ें: पवन सिंह को क्यों कहा जाता है पावर स्टार? निरहुआ ने कहा- लोगों ने उन्हें...