क्या फातिमा सना शेख को डेट कर रहे विजय वर्मा? तमन्ना के साथ ब्रेकअप के बाद उड़ रहीं अफवाहें

एक वक्त था जब बॉलीवुड गलियारों में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी के चर्चे आम थे. दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा जाता था, और फैंस को उम्मीद थी कि ये रिश्ता शादी तक पहुंचेगा. मगर वक्त के साथ दोनों के बीच दूरियां आ गईं और अब उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ चुकी हैं.

Vijay Verma and Tammana Bhatia Breakup Rumours Relation With Fatima Sana Sheikh
Image Source: Social Media

एक वक्त था जब बॉलीवुड गलियारों में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी के चर्चे आम थे. दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा जाता था, और फैंस को उम्मीद थी कि ये रिश्ता शादी तक पहुंचेगा. मगर वक्त के साथ दोनों के बीच दूरियां आ गईं और अब उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आ चुकी हैं.

रिश्ते में आई दरार, अब नए प्यार की अटकलें

तमन्ना और विजय के अलग होने की खबरें कुछ समय पहले सामने आई थीं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शादी को लेकर मतभेद इस ब्रेकअप की वजह बने. कुछ ने कहा कि विजय वर्मा फिलहाल अपने करियर को प्राथमिकता देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस रिश्ते से दूरी बना ली. इस ब्रेकअप के बाद दोनों को एक साथ सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया.

फातिमा सना शेख संग दिखे विजय वर्मा

अब, एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें विजय वर्मा को एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ देखा गया. कैफे के बाहर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में फातिमा, विजय को गले लगाती हैं और किस भी करती हैं. इसके बाद दोनों कैमरे के सामने साथ में पोज देते नजर आते हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस अंदाजा लगाने लगे हैं कि शायद विजय अब एक नई रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, अभी तक न विजय और न ही फातिमा ने इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.

तमन्ना-विजय की कहानी जो अब बीती बात लगती है

बात करें विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की, तो दोनों ने साल 2023 में वेब सीरीज़ ‘लस्ट स्टोरीज’ में साथ काम किया था. इसी प्रोजेक्ट के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनके रिश्ते की खबरें मीडिया में छा गईं. विजय ने भी एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वो रिश्तों को छिपाने में विश्वास नहीं रखते. हालांकि अब इन दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं, और विजय की ज़िंदगी में शायद फातिमा सना शेख एक नई शुरुआत बनकर आई हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैं जहां हूं खुश हूं', क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सीजन 2 में क्यों काम नहीं करना चाहते रोनित रॉय?