आप रात को चैन की नींद सोएं और सुबह आपकी नींद खुले तो पता चले कि आप पर सांप चल रहा है. कैसा लगेगा? आप सोच रहे होंगे कि कैसा सवाल है, डर लगेगा. ये सवाल बिल्कुल ठीक है. क्योंकि ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक महिला ने महसूस किया. दरअसल महिला ने उसके साथ जो घटना घटी उसका डरावना एक्सपीरिएंस शेयर किया.
इस एक्सपीरिएंस से हर कोई हैरान है. महिला ने बताया कि रोज सुबह की तरह वो जब नींद से जागी तो उसे उठने में तकलीफ हुई. उसे लगा कि उसके पेट पर उसका पालतु कुत्ता चल रहा है. लेकिन ऐसा नहीं था.
बेडरूम में घुस आया अजगर
महिला ने बताया कि ये बहुत डरावना था. उनका कहना है कि जैसे ही उनकी आंख खुली तो 8 फीट लंबा अजगर उनके बेडरूम में घुस आया और पेट और छाती पर बैठ गया. हालांकि महिला के पति ने उन्हें उठते ही सचेत कर दिया था और बिल्कुल भी न हिलने की सलाह दी. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार महिला के पति ने उससे कहा कि बेबी सुनो हिलना मत तुम्हारे ऊपर लगभगह ढाई मीटर लंबा कार्पेट पाइथन है. जाहिर है ऐसा सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ.
तबाही मच जाएगी
महिला ने इस एक्सीपीरिएंस में बताया कि उनके पालतु डॉग को इसकी भनक उन्होंने नहीं लगने दी. अगर ऐसा होता तो सिचुएशन कुछ और ही होती और तबाही मच जाती. इस कारण उन्होंने सबसे पहला काम उस कमरे से कुत्ते को कहीं दूर किया. ताकी अजगर के होने का एहसास न हो. साथ ही वो डॉग भी पूरी तरह सेफ रहे. पति की सलाह महिला ने मानी और सांप को बिना पता चले धीरे-धीरे चादर के बाहर निकल कर आई. महिला ने कहा कि वो चादर को पूरा निकालने की कोशिश तो कर ही थी. लेकिन इसी के साथ उसके मन में ये भी चल रहा था कि आखिर ये हो क्यों रहा है, ये काफी अजीब है.
कमरे में कैसे घुसा सांप
सवाल एक ये भी है कि आखिर घर में कैसे इतने लंबे सांप की एंट्री हो गई. तो इसपर कपल ने बताया कि रात के समय में उनके कमरे की खिड़की खुली रह गई. संभव है कि उसकी खिड़की के जरिए इतना लंबा सांप कमरे के अंदर घुस आया और महिला के पेट पर जा बैठा. बताया गया कि ये सांप इतना लंबा था कि कमरे में आने के बाद भी उसका कुछ हिस्सा खिड़की के बाहर था. किसी तरह से महिला ने काफी हिम्मत दिखाई और सांप को अपने कमरे से बाहर निकाला, और अपनी और अपने पति की जान बचाई. ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: पहली स्लीपर वंदे भारत को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें रूट, किराए से लेकर सुविधाओं की सभी जानकारी यहां