गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज अनोखा रिकॉर्ड! इस शख्स ने 14 देशों में की 105 शादियां, जानें कैसे खुला राज

Ajab Gajab Story: दुनिया अजीबोगरीब लोगों से भरी हुई है. कुछ लोग अपने टैलेंट से सुर्खियां बटोरते हैं, तो कुछ अपने कारनामों से लोगों को हैरान कर देते हैं. लेकिन कुछ शख्स ऐसे भी होते हैं, जिनकी कहानी सुनकर इंसान भरोसा ही नहीं कर पाता कि ऐसा सच में हुआ होगा. ऐसा ही एक नाम है, जियोवन्नी विगलियोटो.

viral Guinness World Book! giovanni vgliotto did 105 marriages in 14 countries
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Ajab Gajab Story: दुनिया अजीबोगरीब लोगों से भरी हुई है. कुछ लोग अपने टैलेंट से सुर्खियां बटोरते हैं, तो कुछ अपने कारनामों से लोगों को हैरान कर देते हैं. लेकिन कुछ शख्स ऐसे भी होते हैं, जिनकी कहानी सुनकर इंसान भरोसा ही नहीं कर पाता कि ऐसा सच में हुआ होगा. ऐसा ही एक नाम है, जियोवन्नी विगलियोटो.

यह शख्स न कोई अभिनेता था, न कोई राजनेता, लेकिन इसके बावजूद उसने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जिसे जानकर दुनिया दंग रह गई. अमेरिका के इस व्यक्ति ने प्यार, भरोसे और शादी जैसे पवित्र रिश्ते को धोखाधड़ी का हथियार बना लिया. उसने एक-दो नहीं, बल्कि 105 महिलाओं से शादी की, वो भी बिना किसी को तलाक दिए. हैरानी की बात यह है कि उसकी पत्नियों को एक-दूसरे के अस्तित्व की भनक तक नहीं थी.

105 शादियां, 14 देश और 27 राज्य

मीडिया रिपोर्ट्स और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, जियोवन्नी विगलियोटो ने 1949 से 1981 के बीच यह खौफनाक सिलसिला जारी रखा. उसने सिर्फ अमेरिका तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि 14 अलग-अलग देशों और अमेरिका के 27 राज्यों में महिलाओं को अपने जाल में फंसाया.

वह हर जगह खुद को अलग पहचान के साथ पेश करता था, कभी बिजनेसमैन, कभी इंजीनियर, तो कभी आर्मी अफसर. उसकी बातों में ऐसा जादू था कि महिलाएं उस पर आंख बंद कर भरोसा कर लेती थीं.

नकली पहचान, नकली प्यार और असली ठगी

जियोवन्नी की सबसे बड़ी चाल थी उसकी फर्जी पहचान. वह हर शादी के लिए अलग नाम, अलग दस्तावेज और अलग कहानी गढ़ता था. नकली आईडी कार्ड, झूठे पासपोर्ट और मनगढ़ंत बैकग्राउंड उसकी सबसे बड़ी ताकत बन चुके थे.

शादी के कुछ ही दिनों या महीनों बाद वह पत्नी के पैसे, गहने और कीमती सामान समेटकर अचानक गायब हो जाता था. कई महिलाएं तो यह तक नहीं जान पाईं कि वे किसी अपराधी से शादी कर चुकी हैं. बताया जाता है कि जिन 105 महिलाओं से उसने शादी की, उनमें से बहुत कम ही उसके असली चेहरे को समझ पाईं.

एक महिला, जिसने ठान लिया इंसाफ

जियोवन्नी विगलियोटो को पकड़ पाना आसान नहीं था. दशकों तक वह कानून और समाज को चकमा देता रहा. लेकिन हर अपराध की एक सीमा होती है. उसकी पोल तब खुली, जब शेरोना क्लार्क नाम की महिला ने हार मानने से इनकार कर दिया.

शादी के बाद ठगी का शिकार बनी क्लार्क ने खुद ही जियोवन्नी को खोजने का बीड़ा उठाया. उसने अलग-अलग राज्यों में जानकारी जुटाई, दस्तावेज खंगाले और आखिरकार उसकी असलियत को उजागर कर दिया. इसी महिला की जिद और मेहनत के कारण 28 दिसंबर 1981 को जियोवन्नी विगलियोटो को गिरफ्तार कर लिया गया.

नाम भी नकली, कहानी भी झूठी

गिरफ्तारी के समय जियोवन्नी की उम्र 53 साल बताई गई. लेकिन पुलिस हिरासत में भी वह झूठ बोलने से बाज नहीं आया. उसने अपना नाम निकोलई पेरुस्कोव बताया और खुद को इटली के सिसिली का निवासी बताया.

उसने दावा किया कि उसका जन्म 3 अप्रैल 1929 को हुआ था. लेकिन यह सारी जानकारी झूठी निकली. बाद में उसके वकील ने अदालत में खुलासा किया कि उसका असली नाम फ्रेड जिप है, जिसका जन्म 3 अप्रैल 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था.

34 साल की सजा और भारी जुर्माना

अदालत ने जियोवन्नी विगलियोटो को 34 साल की जेल की सजा सुनाई और उस पर 3,36,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया. उसे एरिजोना स्टेट जेल में रखा गया, जहां उसने अपने जीवन के आखिरी साल बिताए.

लगभग आठ साल तक जेल में रहने के बाद 1991 में ब्रेन हेमरेज के कारण उसकी मौत हो गई. जिस शख्स ने जिंदगी भर दूसरों को धोखा दिया, उसका अंत भी गुमनामी और सलाखों के पीछे हुआ.

यह भी पढ़ें- यूपी में ठंड का सितम! 16 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, कई जगह टाइमिंग में हुआ बदलाव