सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है, जो लोगों को हैरान भी करता है और हंसा-हंसा कर लोटपोट भी. लेकिन हाल ही में वायरल हुआ एक क्लिप ऐसा है, जिसने कॉन्फिडेंस की सारी परिभाषाएं ही बदल दीं. इस वीडियो को देखकर यूजर्स एक ही बात कह रहे हैं—भाई साहब का आत्मविश्वास तो अलग ही लेवल पर है.
वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है. आमतौर पर ट्रेन में किन्नर यात्रियों से पैसे मांगते नजर आते हैं और लोग या तो नजरें चुरा लेते हैं या जल्दी से कुछ पैसे देकर पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं. लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलट हो गई. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही एक किन्नर युवक के पास आती है, वह घबराने के बजाय मुस्कुराते हुए खुद ही हाथ आगे बढ़ा देता है. फिर बड़े ही मासूम और मजाकिया अंदाज में कहता है—“गर्लफ्रेंड को चॉकलेट खिलानी है, 20 रुपये दे दो ना.”
जो हुआ, वो किसी ने नहीं सोचा था
अक्सर ऐसे मामलों में लोग मान लेते हैं कि किन्नर नाराज हो जाएगी या युवक की जमकर क्लास लगेगी. लेकिन यहां तो सब कुछ उल्टा हो गया. किन्नर को युवक की बात बुरी नहीं लगी, बल्कि वह मुस्कुराई और जेब से पैसे निकालकर उसे थमा दिए. यह नजारा देखकर ट्रेन में बैठे बाकी यात्री कुछ पल के लिए सन्न रह गए.
सोशल मीडिया पर मचा धमाल
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @oosharmajii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे करीब 6 करोड़ बार देखा जा चुका है और 40 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में भी लोगों की भीड़ लगी हुई है और प्रतिक्रियाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
यूजर्स बोले- ये तो असली खिलाड़ी है
वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी जमकर वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इतनी हिम्मत हर किसी में नहीं होती.” दूसरे ने कहा, “भाई तो पूरा खिलाड़ी निकला.” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “मैं तो बाकी यात्रियों के चेहरे देखकर ही हंस रहा हूं, सब ऐसे देख रहे थे जैसे कोई चमत्कार हो गया हो.”कुल मिलाकर, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में पूरी तरह कामयाब रहा है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि आत्मविश्वास और ह्यूमर साथ हो, तो सिचुएशन कितनी भी अजीब क्यों न हो, यादगार बन ही जाती है.
यह भी पढ़ें: सच में विराट कोहली ने दिल पर छपवा लिया अनुष्का का नाम! इस आउटफिट में भारत आकर खींचा सभी का ध्यान