यहां किराए पर मिलती हैं पत्नियां; साथ में घूमना-फिरना, खूबसूरती के हिसाब से तय होता है रेट

Rental Wife In Thailand: दुनिया भर में अपनी खूबसूरत समुद्र तटों और जीवंत नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध थाईलैंड में एक अनोखा और विवादित ट्रेंड तेजी से फैल रहा है ‘रेंटल वाइफ’ यानि किराये की पत्नी.

Viral Trend Rental Wives on Hire in Pattaya Thailand A Strange Relationship Phenomenon
Image Source: Freepik

Rental Wife In Thailand: दुनिया भर में अपनी खूबसूरत समुद्र तटों और जीवंत नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध थाईलैंड में एक अनोखा और विवादित ट्रेंड तेजी से फैल रहा है ‘रेंटल वाइफ’ यानि किराये की पत्नी. यह ऐसी सेवा है, जहां कोई भी पुरुष पैसे देकर एक महिला को निश्चित समय तक अपनी पत्नी की तरह रख सकता है. यह सामाजिक और नैतिक सवालों को जन्म देने वाला ट्रेंड खासकर थाईलैंड के पटाया जैसे शहरों में अधिक देखा जा रहा है.

‘रेंटल वाइफ’ सेवा क्या है?

इस सेवा में पुरुष महिला को किराये पर लेकर उसे पत्नी की तरह घर में रखता है. महिला खाना बनाती है, साथ घूमती है और परिवार जैसा माहौल प्रदान करती है. हालांकि यह कानूनी रूप से शादी नहीं होती, लेकिन यह एक अस्थायी समझौता होता है. यदि दोनों पक्षों को पसंद आए तो बाद में शादी का विकल्प भी खुला रहता है.

कैसे हुआ इस ट्रेंड का खुलासा?

यह रहस्यमय ट्रेंड हाल ही में प्रकाशित हुई किताब Thai Taboo: The Rise of Wife Rental in Modern Society में सामने आया है. लेखक लावर्ट ए इम्मैनुअल के अनुसार, अधिकांश महिलाएं जो इस सेवा में शामिल होती हैं, वे गरीब परिवारों से आती हैं और कई बार नाइट क्लब व बार में काम करती हैं, जहां उनकी मुलाकात विदेशी पर्यटकों से होती है.

किराये की पत्नी का दाम कैसे तय होता है?

इस सेवा की कीमत महिला की उम्र, खूबसूरती, शिक्षा और समय अवधि पर निर्भर करती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रकम 1,600 डॉलर से लेकर 1,16,000 डॉलर (लगभग 1.4 लाख से 1 करोड़ रुपये से अधिक) तक जा सकती है. थाईलैंड में यह व्यवसाय अब एक बड़ा उद्योग बन चुका है.

सामाजिक और नैतिक प्रश्न

हालांकि इस सेवा ने कई महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है, लेकिन यह ट्रेंड समाज में नैतिकता और सुरक्षा के मुद्दे भी खड़े करता है. थाई सरकार ने इस बढ़ती हुई प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कानून बनाने की योजना बनाई है. तेजी से बदलती जीवनशैली और अकेलेपन की वजह से यह ट्रेंड वहां तेजी से फैल रहा है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ पाकिस्तान से दोस्ती या कुछ और, भारत ने क्यों रोकी अजरबैजान की SCO सदस्यता? जानें इसके कारण