नए साल की शुरुआत में ही विराट रचेंगे बड़ा इतिहास, इस महारिकॉर्ड पर किंग कोहली की नजर

Virat Kohli Records: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपनी जबरदस्त फॉर्म के लिए सुर्खियों में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज और हाल ही में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी शानदार बल्लेबाजी ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है. 

Virat create big history in the beginning of 2026 King Kohli has his eyes on this great record
Image Source: Social Media

Virat Kohli Records: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों अपनी जबरदस्त फॉर्म के लिए सुर्खियों में हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज और हाल ही में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी शानदार बल्लेबाजी ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है. 

अब कोहली की निगाहें जनवरी 2026 में होने वाली भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पर टिकी हैं, जहां वह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला और बड़ा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 11 जनवरी 2026 को खेला जाएगा. इस मैच में विराट कोहली केवल 42 रन बनाने से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे. अगर कोहली यह रन बना लेते हैं, तो वह श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.

कुमार संगाकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 28,016 रन बनाए थे और यह रिकॉर्ड अभी तक उनके नाम था. विराट के नाम फिलहाल 27,975 रन दर्ज हैं. यानी कोहली को सिर्फ 42 रन और बनाने होंगे ताकि वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुँच जाएं. यह कदम सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड के बाद दूसरे नंबर पर आने के लिए होगा. सचिन ने अपने करियर में कुल 34,357 रन बनाए थे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाज इस प्रकार हैं:

  • सचिन तेंदुलकर- 34,357 रन
  • कुमार संगाकारा- 28,016 रन
  • विराट कोहली- 27,975 रन
  • रिकी पोंटिंग- 27,483 रन
  • महेला जयवर्धने- 25,957 रन

अगर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में 42 रन बना लेते हैं, तो वह 28,000 रन का आंकड़ा भी पार कर जाएंगे. इस तरह वह इस मील का पत्थर तक पहुंचने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का धमाकेदार प्रदर्शन

बीते दिनों विराट कोहली ने लगभग 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की और बल्ले से कमाल कर दिया. दिल्ली टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने पहले मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रन की शतकीय पारी खेली, जिससे टीम ने आसानी से जीत दर्ज की.

इसके बाद दूसरे मैच में भी कोहली का बल्ला बोलता रहा. गुजरात के खिलाफ भले ही उन्होंने शतक नहीं बनाया, लेकिन उन्होंने 77 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की कगार तक पहुँचाया. इस तरह विराट की फॉर्म को देखकर यह कहा जा सकता है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी क्षमता रखते हैं.

कोहली के रिकॉर्ड और भविष्य की संभावनाएं

विराट कोहली की फॉर्म लगातार शानदार चल रही है. उनकी तकनीक, मानसिक मजबूती और खेल के प्रति समर्पण उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद कर रहा है. अगर कोहली यह 42 रन पहले वनडे में बनाते हैं, तो वह न सिर्फ कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ देंगे बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे.

इस रिकॉर्ड के साथ ही कोहली की स्थिति दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में और भी मजबूत हो जाएगी. उनके पास न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों का मौका है, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी वह इस सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- इस कंपनी के शेयर ने 5 साल में दिया 111844% रिटर्न, 1 लाख बन गए 10 करोड़ रुपये; छोटे निवेशकों को बनाया करोड़पति