Virat Kohli Records: विराट कोहली का बल्ला IPL 2026 में लगातार रन बरसा रहा है. 37 साल की उम्र में भी विराट शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं.
सीजन के 61वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए विराट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने सिर्फ 16 रन बनाते ही इस सीजन में अपने 500 रन पूरे कर लिए.
लगातार चौथे सीजन में 500 रन पूरे
विराट कोहली ने लगातार चौथे IPL सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. यह उनके IPL करियर का 9वां सीजन है, जिसमें उन्होंने 500 रन बनाए हैं. यह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 500 रन बनाने का रिकॉर्ड है.
Death. Taxes. VIRAT KOHLI PILING UP RUNS EVERY SEASON! 👑#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #PBKSvRCB | LIVE NOW ➡️ https://t.co/OJhb8ljCPI pic.twitter.com/jMaNRqqzYR
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 17, 2026
IPL में सबसे ज्यादा बार 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट इस मामले में बाकी सभी खिलाड़ियों से काफी आगे निकल चुके हैं.
35 की उम्र के बाद भी शानदार फॉर्म
विराट कोहली 35 साल की उम्र पार करने के बाद भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 35 साल की उम्र के बाद 3 बार IPL सीजन में 500 रन बनाने का कारनामा किया है. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2-2 बार ऐसा किया था.
पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है. इस मैच के दौरान उन्होंने पंजाब के खिलाफ IPL में अपने 1217 रन पूरे कर लिए. यह किसी एक टीम के खिलाफ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1174 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1172 रन भी बना चुके हैं.
लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं विराट
IPL 2026 में विराट कोहली जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे साफ है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. उनकी फिटनेस और लगातार रन बनाने की क्षमता आज भी उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल करती है.
ये भी पढ़ें- सिंधु जल संधि पर भारत का लहजा सख्त, इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले को किया खारिज; पाक को दी चेतावनी