भारत में लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होने जा रही है. इस साल के टूर्नामेंट में भारत के बड़े सितारे विराट कोहली, रोहित शर्मा, और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. विराट कोहली के लिए इस टूर्नामेंट का पहला मैच खास है, क्योंकि वह 15 साल बाद दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. दिल्ली का पहला मैच आंध्रा के खिलाफ होगा, जो बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा. इस मैच में कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है.
विराट कोहली के लिए बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली लिस्ट ए क्रिकेट में भारत के लिए अब तक 15,999 रन बना चुके हैं. 1 रन बनाते ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में 16000 रन का आंकड़ा छू लेंगे. अगर ऐसा होता है, तो वह सचिन तेंदुलकर के बाद लिस्ट ए क्रिकेट में 16000 रन या उससे ज्यादा बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. सचिन तेंदुलकर के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में 21,999 रन का रिकॉर्ड है. विराट की अगर यही फॉर्म रही, तो वह जल्दी ही इस आंकड़े के करीब पहुंच सकते हैं.
लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड
विराट कोहली के लिस्ट-ए क्रिकेट में आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं. उन्होंने 329 पारियों में 57.34 के औसत से 15,999 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 57 शतक और 84 अर्धशतक लगाए हैं. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी शानदार फॉर्म देखने को मिली, जहां उन्होंने 3 वनडे मैचों में 151 के औसत से 302 रन बनाएं, जिनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था. विराट की इस फॉर्म को देखते हुए, उनकी वापसी से दिल्ली की टीम को भी मजबूती मिलेगी.
ये भी पढ़ें: एक ओवर में चटकाए 5 विकेट, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा, इस बॉलर ने गेंद से बरपाया कहर