Virat Kohli Records: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इस दिन कोहली के लिए व्यक्तिगत रूप से भी खास है, क्योंकि उनके लिए यह बेटी का जन्मदिन भी है. कोहली का बल्ला पिछली सीरीज में जोरदार चला था और विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका शानदार फॉर्म देखा गया.
यही फॉर्म अब उनके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में मददगार साबित हो सकता है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया 3 मैचों की श्रृंखला में कोहली ने 2 शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी. अब अगर पहले वनडे में ही कोहली 94 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड की जानकारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 1990 से 2009 के बीच 42 वनडे मैच खेले और कुल 1750 रन बनाए. इन पारियों में उनके नाम 5 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं.
विराट कोहली ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 मैचों में 1657 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. यानी उन्हें सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 94 रन और बनाने हैं. कोहली के मौजूदा फॉर्म और उनके इस टीम के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए संभावना है कि यह रिकॉर्ड पहले ही मैच में टूट सकता है.
पहला वनडे कब और कहां है?
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे वडोदरा के बीसीए स्टेडियम (कोटांबी) में रविवार, 11 जनवरी को खेला जाएगा. मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होगी, जबकि टॉस 1 बजे होगा.
भारतीय वनडे स्क्वाड
रोहित शर्मा
श्रेयस अय्यर
शुभमन गिल (कप्तान)
विराट कोहली
यशस्वी जायसवाल
नितीश कुमार रेड्डी
रवींद्र जडेजा
वाशिंगटन सुंदर
केएल राहुल (विकेटकीपर)
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
अर्शदीप सिंह
हर्षित राणा
कुलदीप यादव
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा
न्यूजीलैंड वनडे स्क्वाड
हेनरी निकोल्स
निक केली
विल यंग
डेरिल मिशेल
ग्लेन फिलिप्स
जोश क्लार्कसन
क्रिस क्लार्क
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान)
जकारी फौल्कस
डेव्हन कॉनवे
मिशेल है (विकेटकीपर)
आदित्य अशोक
जेडन लेनोक्स
काइल जैमीसन
माइकल रे
क्या उम्मीद है?
कोहली की मौजूदा फॉर्म और पिछले प्रदर्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह पहले वनडे में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने की दिशा में बढ़ सकते हैं. उनके इस प्रदर्शन से भारतीय टीम को भी सीरीज में मानसिक मजबूती मिलेगी और फैंस को भी एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- ईरान की सड़कों पर कब्जा, सरकारी टीवी की बिल्डिंग में आग... खामेनेई के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का विद्रोह