Vivek Oberoi Upcoming Films: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. अभिनेता ने हाल ही में अपनी पिछली फिल्म केसरी वीर से वापसी की थी, जो इस साल मई में रिलीज हुई थी. अब, विवेक के पास एक से बढ़कर एक फिल्मों का शानदार लाइनअप है, जिसमें वह अपनी अभिनय क्षमता को और भी अलग अंदाज में पेश करेंगे. इस बार उनके फैंस को बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक, हर तरह के दिलचस्प किरदार देखने को मिलेंगे.
'मस्ती 4' - हंसी का तड़का
कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी मस्ती के फैंस को लंबे समय से चौथे पार्ट का इंतजार था, और अब उनकी उम्मीदों को हकीकत में बदलने का वक्त आ गया है. मस्ती 4 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय के साथ रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एल्नाज नौरोजी, श्रेया शर्मा और रूही सिंह भी दर्शकों को हंसी के लाजवाब पल देंगे. यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन साबित होगी.
'स्पिरिट' - एक्शन का नया अनुभव
विवेक ओबेरॉय की अगली बड़ी फिल्म स्पिरिट है, जिसमें वह प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, और विवेक इसके लिए खासे उत्साहित हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर लिखा था कि वह इस एक्शन फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा के जादू से जीवित करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. हालांकि, फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसके प्रति दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है.
#OneBadHabit is all it takes to get you #inspiritmode. And what a powerful 'SOUND-STORY' that was!
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) October 23, 2025
Happy Birthday to the Rebel Star, #Prabhas! Hoping the surprise lifted your spirits!
Super kicked about bringing this action to life with your unmatched magic @imvangasandeep !… https://t.co/KnVCyWdvqT
'रामायण' - विभीषण का मजबूत किरदार
विवेक ओबेरॉय की सबसे बड़ी फिल्म परियोजना में से एक है रामायण. इस महाकाव्य फिल्म में वह विभीषण का किरदार निभाने जा रहे हैं. नितेश तिवारी की निर्देशन में बनने वाली इस मेगा बजट फिल्म के पहले भाग की रिलीज दिवाली 2026 में होगी, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा. हाल ही में विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी रामायण की फीस दान कर दी है, जो उनके योगदान को और भी प्रेरणादायक बनाता है. यह फिल्म न केवल दर्शकों के लिए एक एतिहासिक अनुभव होगी, बल्कि विवेक का यह किरदार भी उन्हें एक नई पहचान दिलाने में मदद करेगा.
'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज'
विवेक ओबेरॉय एक और ऐतिहासिक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी के साथ होगी. द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में विवेक ओबेरॉय को ऑरंगजेब का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है. इस फिल्म की रिलीज 21 जनवरी 2027 को 40 से ज्यादा देशों में होने वाली है. इस ऐतिहासिक ड्रामा के जरिए विवेक ओबेरॉय का अभिनय एक नई दिशा में देखने को मिलेगा, और दर्शकों को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं.
ये भी पढ़ें: अपनी शक्ल कभी आईने में देखी है? अशनूर की बॉडीशेमिंग पर सलमान ने कुनिका और नीलम की लगाई क्लास