ग्लास स्किन चाहिए? रात में अपनाएं कोरियन स्किन केयर का ये सिंपल रूटीन

Korean Glass Skin: कोरियन ड्रामा ने दुनियाभर में जो पहचान बनाई है, उसका असर सिर्फ एक्टिंग या स्टोरी तक सीमित नहीं है बल्कि कोरियन ब्यूटी रूटीन यानी "ग्लास स्किन" का क्रेज भी तेजी से बढ़ा है.

Want glass skin Try this simple Korean skincare routine at night
Image Source: Freepik

Korean Glass Skin: कोरियन ड्रामा ने दुनियाभर में जो पहचान बनाई है, उसका असर सिर्फ एक्टिंग या स्टोरी तक सीमित नहीं है बल्कि कोरियन ब्यूटी रूटीन यानी "ग्लास स्किन" का क्रेज भी तेजी से बढ़ा है. खासकर भारत में, लोग अब न सिर्फ K-Dramas देख रहे हैं बल्कि कोरियन स्किन जैसी चमकती त्वचा पाने के लिए रूटीन तक फॉलो कर रहे हैं.

तो अगर आप भी अपनी स्किन को शीशे जैसी चमक देना चाहते हैं, तो रात का समय सबसे बेहतर है. यहां हम आपको बताएंगे कुछ आसान आदतें जिन्हें आप रात में अपनाकर पा सकते हैं नेचुरल ग्लोइंग स्किन.

1. दिनभर की गंदगी को साफ करना न भूलें

सबसे पहली और ज़रूरी चीज़, चेहरा अच्छे से क्लीन करना. दिनभर की धूल-मिट्टी, पसीना और पॉल्यूशन चेहरे पर रह जाते हैं, जो स्किन पोर्स को बंद कर सकते हैं और पिंपल्स की वजह बनते हैं. कोरियन स्किन केयर में क्लीनिंग सबसे पहला और अहम स्टेप होता है.

क्या करें:

घर लौटने के बाद फेस वॉश से चेहरा साफ करें. चाहें तो डबल क्लेंज़िंग अपनाएं, पहले ऑयल बेस्ड क्लेंज़र, फिर वॉटर बेस्ड फेस वॉश.

2. आइस वॉटर फेस डिप ट्रिक अपनाएं

कोरियन स्किन केयर का ये सिंपल लेकिन असरदार तरीका आपकी स्किन को टाइट और ग्लोइंग बना सकता है.

कैसे करें:

  • एक बाउल में ठंडा पानी लें और उसमें कुछ आइस क्यूब डालें.
  • अब इस पानी में चेहरा 5–10 सेकंड के लिए डुबोएं.
  • इसे 3-4 बार दोहराएं.
  • टॉवल से चेहरे को हल्के हाथों से पोंछें.

फायदे:

  • पोर्स टाइट होते हैं
  • स्किन रेडनेस कम होती है
  • नेचुरल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है

3. मॉइश्चराइजर ज़रूरी है

आइस वॉटर के बाद चेहरा थोड़ा ड्राय महसूस हो सकता है, इसलिए एक हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइज़र लगाएं. इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और ग्लास-लाइक फिनिश मिलेगा.

4. अच्छी नींद मतलब अच्छी स्किन

कोरियन ब्यूटी का सबसे बड़ा राज़ है, पूरी नींद. रात में जब आप सोते हैं, तब आपकी स्किन रिपेयर मोड में होती है. अगर आप नींद से समझौता करते हैं, तो डलनेस, डार्क सर्कल्स और एजिंग के लक्षण जल्दी नज़र आते हैं.

रखें ध्यान:

  • हर रात कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें
  • देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप से दूरी बनाएं
  • सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें

5. डाइट भी बनाती है ग्लास स्किन

आप जो खाते हैं, वो आपकी स्किन पर नज़र आता है. कोरियन लोग फ्रेश, उबली हुई सब्ज़ियां, सी-वीड, फर्मेंटेड फूड (जैसे किमची) और बहुत सारा पानी पीते हैं.

टिप्स:

  • तला-भुना खाना कम करें
  • रोज़ कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं
  • सलाद और फल को डाइट का हिस्सा बनाएं

यह भी पढ़ें- क्या वाकई सेंधा नमक सेहत के लिए बेहतर है? जानिए सफेद और गुलाबी नमक में असली फर्क