व्हाइट हाउस पर हमले से पहले अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाया शूटर, क्या है अफगानिस्तान कनेक्शन?

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी बुधवार को उस समय खौफ में जम गई, जब भीड़भाड़ वाले फ़ारागट स्क्वायर क्षेत्र में अचानक गोलीबारी होने लगी. यह इलाका व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर है और हमेशा भारी सुरक्षा में रहता है.

washington attack at white house suspected afghan connection
Image Source: Social Media

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी बुधवार को उस समय खौफ में जम गई, जब भीड़भाड़ वाले फ़ारागट स्क्वायर क्षेत्र में अचानक गोलीबारी होने लगी. यह इलाका व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर है और हमेशा भारी सुरक्षा में रहता है, लेकिन हमलावर ने गश्त कर रहे नेशनल गार्ड को निशाना बनाकर ऐसी अफरा-तफरी मचाई कि पूरा शहर अलर्ट पर चला गया.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही गश्त कर रहे नेशनल गार्ड जवानों के पास हमलावर पहुंचा, उसने घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. हमले में दो नेशनल गार्ड सदस्यों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए. फायरिंग के कुछ ही मिनटों में सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और संदिग्ध को काबू कर लिया. संदिग्ध भी जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कड़ी निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

ट्रंप ने दिए और 500 नेशनल गार्ड तैनात करने के आदेश

घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे राजधानी की सुरक्षा के लिए “गंभीर खतरा” बताते हुए तुरंत प्रभाव से 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड तैनात करने का आदेश जारी कर दिया. ट्रंप ने कहा, हमला करने वाला गंभीर रूप से घायल है, लेकिन उसे इस जघन्य हरकत के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. मैं हमारे वीर नेशनल गार्ड और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ खड़ा हूं.

कौन है हमलावर रहमानुल्लाह लकनवाल?

पुलिस जांच में पता चला है कि फायरिंग करने वाला शख्स 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल है, जो अफगानिस्तान का नागरिक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 2021 में उन अफगानों के समूह के साथ अमेरिका पहुंचा था, जिन्हें अमेरिकी सेना की वापसी के बाद सुरक्षा कारणों से वहां से निकाला गया था. लकनवाल के सोशल मीडिया अकाउंट में अफगान झंडे वाली प्रोफाइल तस्वीर मिली है और लोकेशन में उसका निवास बेलिंगहैम, वाशिंगटन बताया गया है. जांच एजेंसियां उसकी गतिविधियों, संपर्कों और मकसद की गहराई से पड़ताल कर रही हैं.

मैं आपके साथ हूं

राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले के बाद अपने संदेश में कहा कि अमेरिका की सुरक्षा उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और दोहराया कि हमलावर को उसके कृत्य की कड़ी सजा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, 2 नेशनल गार्ड की मौत, ट्रंप बोले- वो इसकी भारी कीमत चुकाएगा