रील्स देखने का मज़ा अब होगा डबल, मेटा ने क्रिएटर्स को दिया तोहफा, ये नया फीचर मचाएगा धमाल

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स देखने का अनुभव अब और भी रोमांचक होने वाला है. मेटा ने एक नया AI वॉइस ट्रांसलेशन टूल लॉन्च किया है, जो खासतौर पर क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है.

Watching reels just got better with Meta exciting new feature for creators
Image Source: Freepik

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स देखने का अनुभव अब और भी रोमांचक होने वाला है. मेटा ने एक नया AI वॉइस ट्रांसलेशन टूल लॉन्च किया है, जो खासतौर पर क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस टूल की मदद से अब भाषा की कोई भी सीमा रील्स के मज़े में रुकावट नहीं बनेगी. फिलहाल यह फीचर इंग्लिश और स्पैनिश भाषाओं में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही अन्य भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा.

क्या है मेटा का AI वॉइस ट्रांसलेशन टूल?

यह टूल रील में बोले गए कंटेंट को अपने आप दूसरी भाषा में डब कर सकता है. साथ ही यह लिप सिंक का भी ख्याल रखता है, जिससे डबिंग स्वाभाविक और सटीक लगती है. क्रिएटर्स अब बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के अपनी रील्स को नई भाषाओं में ट्रांसलेट कर पाएंगे. इसके अलावा, कैप्शन, बायो और सबटाइटल भी आसानी से अनुवादित किए जा सकेंगे, जिससे कंटेंट की पहुंच बढ़ेगी.

टोन और स्टाइल बनी रहेगी वैसे ही

मेटा ने यह साफ किया है कि इस टूल का मकसद केवल भाषा का अनुवाद करना है. यह क्रिएटर्स की आवाज़, टोन या स्टाइल में कोई बदलाव नहीं करेगा. AI को खासतौर पर इस तरह तैयार किया गया है कि वह मूल कंटेंट की भावना और अंदाज को बरकरार रखे.

इसे कैसे करें इस्तेमाल?

क्रिएटर्स के लिए इस टूल का इस्तेमाल बेहद सरल है. रील पोस्ट करने से पहले "ट्रांसलेट योर वॉइस विद मेटा एआई" विकल्प पर क्लिक करें और लिप सिंक को इनेबल करें. इसके बाद आपकी रील अपने आप इंग्लिश या स्पैनिश में ट्रांसलेट हो जाएगी. यह पूरी प्रक्रिया फ्री है और किसी भी अतिरिक्त भुगतान की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम, फेसबुक, टिकटॉक पर लगने वाला है बैन! किस देश ने लिया इतना बड़ा फैसला? जानें इसके पीछे की वजह