WCT: फिर से मैदान पर देखने को मिलेगा युवराज, डीविलियर्स और शाहिद अफरीदी का जलवा

खेल डेस्क। इस साल युवराज सिंह, एबी डीविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोइन अली जैसे दिग्गजों का मैदान में जलवा देखने को मिलेगा।

WCT: फिर से मैदान पर देखने को मिलेगा युवराज, डीविलियर्स और शाहिद अफरीदी का जलवा

खेल डेस्क। इस साल युवराज सिंह, एबी डीविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोइन अली जैसे दिग्गजों का मैदान में जलवा देखने को मिलेगा। विश्व चैंपियनशिप्‍स ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीटी) की वापसी 3 अक्‍टूबर को होने जा रही है। इसका खिताबी मुकाबला 18 अक्‍टूबर 2026 को खेला जाएगा।

इस संस्करण में ज्‍यादा दिग्‍गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। तीसरे सीजन के लिए बांग्‍लादेश चैंपियंस को भी जगह दी गई है। भारत चैंपियंस पहले और साउथ अफ्रीका चैंपियंस दूसरे सीजन की चैंपियन बनी थी। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ने फाइनल में पाकिस्‍तान चैंपियंस को शिकस्त दी थी। इस सीजन में युवराज सिंह, एबी डीविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोइन अली के साथ ही डेविड वॉर्नर और मोहम्‍मद महमूदुल्‍लाह अपने खेल का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

वर्ल्‍ड चैंपियनशिप्‍स ऑफ लीजेंड्स के संस्‍थापक और सीईओ हर्षित तोमर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि सीजन तीन बहुत विशेष होगा। हम लंदन के बाहर जाएंगे और अपने सभी फैंस को सरप्राइज देंगे।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें