“हम आग और आग हैं”, शुभमन गिल के साथ अपनी जोड़ी पर बोले अभिषेक शर्मा, सूर्या ने भी की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया. भले ही ब्रिस्बेन में खेला गया पांचवां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया हो, लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने उस थोड़े से समय में भी दर्शकों के दिल जीत लिए.

we are not fire and ice shubman gill and abhishek sharma
Image Source: Social Media

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया. भले ही ब्रिस्बेन में खेला गया पांचवां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया हो, लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने उस थोड़े से समय में भी दर्शकों के दिल जीत लिए. भारत ने 4.5 ओवर में बिना किसी विकेट के 52 रन बना लिए थे — गिल ने 16 गेंदों में 29 रन तो अभिषेक ने 13 गेंदों पर 23 रन ठोके.

मौसम भले ही मैच पूरा नहीं होने दे सका, लेकिन इस छोटी सी साझेदारी ने भारतीय क्रिकेट में एक नई ऊर्जा भर दी. और अब, अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के साथ अपनी जोड़ी को लेकर एक दिलचस्प बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

हम आग और आग हैं

सीरीज खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए अभिषेक शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा लोग कहते हैं कि हम आग और बर्फ हैं, लेकिन सच कहूं तो हम आग और आग हैं. आज बर्फ का कोई नामोनिशान नहीं था, बस आग थी मैदान में.”अभिषेक ने बताया कि शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी करना उनके लिए किसी सहज लय की तरह है. दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है. “हम बचपन से रूममेट रहे हैं. मैं उसके खेल को जानता हूं, वह किन गेंदबाजों को टारगेट करेगा, किसे नहीं. और वो भी मेरे खेलने का अंदाज़ अच्छी तरह समझता है. कई बार वह आकर कहता है. ‘कुछ गेंदें संभल कर खेलो, फिर वो वाला शॉट निकाल देना.’ हमारी यही समझ मैदान पर साझेदारी को मजबूत बनाती है.अभिषेक के इस बयान से साफ झलकता है कि गिल और उनकी जोड़ी सिर्फ तकनीक से नहीं, बल्कि आपसी तालमेल और भरोसे से भी बनी है.

 ये जोड़ी फैंस के चेहरों पर मुस्कान लाती है

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक के साथ मौजूद थे. उन्होंने इस युवा जोड़ी की जमकर तारीफ करते हुए कहा जब अभिषेक और शुभमन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, तो वे फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला देते हैं. दोनों की एनर्जी मैदान पर देखने लायक होती है.सूर्या ने कहा कि गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले मैच में पिच कठिन थी, लेकिन दोनों ने पावरप्ले को समझदारी से खेला और टीम को स्थिर शुरुआत दिलाई.खिलाड़ी अनुभव से सीखते हैं. अभिषेक और शुभमन अच्छी तरह संवाद करते हैं, हर मैच में कुछ नया सीख रहे हैं. यही बात इन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है.भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि टी-20 क्रिकेट में परिस्थितियाँ लगातार बदलती हैं, और इस फॉर्मेट में सफल वही होता है जो जल्दी अनुकूलन कर सके ये दोनों खिलाड़ी अब सीख रहे हैं कि कैसे हर पिच, हर मौसम और हर गेंदबाज के हिसाब से खुद को ढालना है. यही इनकी सबसे बड़ी ताकत है.

बदलते भारतीय ओपनिंग संयोजन में नई उम्मीद

गिल और अभिषेक दोनों का फॉर्म यह संकेत दे रहा है कि भारत के पास अब टी-20 क्रिकेट में एक नई “डायनामिक ओपनिंग जोड़ी” उभर रही है.जहां शुभमन गिल तकनीक और टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक स्ट्राइकिंग और आत्मविश्वास से प्रभावित करते हैं.दोनों की बल्लेबाजी में नयापन और निडरता झलकती है — ठीक वैसी, जैसी भारत को आधुनिक टी-20 क्रिकेट में चाहिए.

आगामी सीरीज से पहले बढ़ा टीम का आत्मविश्वास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास चरम पर है.कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि आने वाले महीनों में टीम संयोजन को लेकर कई प्रयोग होंगे, लेकिन “अभिषेक-गिल की जोड़ी” अब चयनकर्ताओं की नजरों में मजबूती से स्थापित हो चुकी है.अगर यह जोड़ी इसी लय में खेलती रही, तो यह भविष्य में विराट-रोहित की जोड़ी की तरह भारतीय क्रिकेट की नई पहचान बन सकती है.

यह भी पढ़ें: रजत पाटीदार की चोट से बड़ा झटका, इंडिया ए सीरीज के बाद चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे स्टार बल्लेबाज