'सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए', पहलगाम हमले पर मायावती ने कांग्रेस-सपा को दी नसीहत

पहलगाम आतंकी हमले पर मायावती ने सभी राजनीतिक दलों को सलाह देते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए

'सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए', पहलगाम हमले पर मायावती ने कांग्रेस-सपा को दी नसीहत
Image Source: ANI

पहलगाम आतंकी हमले और भारतीय नागरिकों के सामूहिक नरसंहार के बाद पूरे देश गुस्से से भरा हुआ है. लगातार मांग की जा रही है कि आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तान पर भी कड़ा एक्शन लिया जाए. इसको लेकर कई राजनीतिक दल सरकार का साथ देने की बात कर रहे है. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों को बड़ी सलाह दी है.

'सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए'

पहलगाम आतंकी हमले पर मायावती ने सभी राजनीतिक दलों को सलाह देते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए, ना कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी और बयानबाजी आदि के जरिए घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है, जो देशहित में ठीक नहीं है.

पहलगाम हमले पर मायावती का पुराना बयान 

इस पहले पहलगाम आतंकी हमले पर मायावती ने कहा था कि सरकार को हर वह कदम जरूर उठाना चाहिए जिससे आगे देश में कहीं भी ऐसी दर्दनाक घटना कतई ना होने पाए.

बाबा साहेब का भी अपमान ना किया जाए- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने सपा और कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकरण में भारतीय संविधान के निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर का भी अपमान कतई ना किया जाए. खासकर सपा और कांग्रेस को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना बीएसपी इनके विरुद्ध सड़कों पर भी उतर सकती है. 

सपा और कांग्रेस को क्यों दी चेतावनी?

लखनऊ में समाजवादी लोहिया वाहिनी के द्वारा एक होर्डिंग पर डॉ.भीमराव आंबेडकर के चेहरे के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ दी थी. इस घटना पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सपा और कांग्रेस को चेतावनी दी है.

ये भी पढें: पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत तैयार, आज पीएम मोदी की चार बैठकें; शहबाज की धड़कनें बढ़ीं!