Weather Update: दिल्ली-NCR में जल्द होगी बारिश! पहाड़ों में बर्फबारी के बाद IMD का अनुमान

Weather will rain soon in Delhi-NCR snowfall in the mountains

Aaj Ka Mausam: जनवरी की सर्दी के बीच उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है. कश्मीर से लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार तक आसमान का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है. पहाड़ी इलाकों में जहां भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी राज्यों में बादल, हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल रही है. इस अचानक बदले मौसम के पीछे एक सक्रिय और शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को जिम्मेदार माना जा रहा है.

हालांकि इस बदलाव से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन इसका असर आम जनजीवन, ट्रैफिक और यात्राओं पर साफ दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में कोहरे और फिसलन के कारण मुश्किलें बढ़ गई हैं.