‘अमेरिका के लिए भारत से संबंध बेहद अहम’, PM Modi से मुलाकात के बाद बोले US राजदूत Sergio Gor

What did US Ambassador Sergio Gor say after meeting PM Modi

नई दिल्ली: अमेरिका के संभावित अगले राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की. यह बैठक दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और आपसी संबंधों की गहराई को दर्शाने वाली रही. खास बात यह रही कि सर्जियो गोर ने इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक विशेष संदेश भी पीएम मोदी को सौंपा, जिसमें ट्रंप ने मोदी को “महान” और “अपने खास मित्र” के रूप में संबोधित किया.