“तुम्हारी मां ने...”, पत्रकारों को ये क्या बोल गईं अमेरिकी राष्ट्रपति की सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, खुद बताया कारण

Karoline Leavitt News: अमेरिका की राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप अपने तीखे बयानों और बिंदास अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उनकी टीम के सदस्य भी कुछ उसी राह पर चलते नज़र आ रहे हैं.

What did US President Secretary Caroline Levitt say to reporters She explained the reason
Image Source: Social Media/X

Karoline Leavitt News: अमेरिका की राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप अपने तीखे बयानों और बिंदास अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब उनकी टीम के सदस्य भी कुछ उसी राह पर चलते नज़र आ रहे हैं. हाल ही में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने एक पत्रकार के सवाल पर जिस तरह का जवाब दिया, उसने न सिर्फ पत्रकारिता जगत में हलचल मचा दी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चाएं बटोरीं.

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब हफपोस्ट के पत्रकार एस. वी. डेटे ने एक सामान्य-सा सवाल पूछते हुए यह जानना चाहा कि ट्रंप और पुतिन की संभावित बैठक के लिए स्थान किसने तय किया है. जवाब में कैरोलिन लेविट ने बेहद असामान्य और निजी कटाक्ष करते हुए लिखा, “तुम्हारी मां ने...”.

इतना ही नहीं, लेविट ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट भी खुद ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर साझा किया और पत्रकार पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा कि “एस.वी. डेटे निष्पक्ष पत्रकार नहीं हैं, वे डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एजेंडा चलाते हैं और मुझे डेमोक्रेट पार्टी की बातें भेजते रहते हैं.”

पत्रकार पर लगे ‘एक्टिविस्ट’ होने के आरोप

कैरोलिन लेविट यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कहा कि, “ऐसे एक्टिविस्ट जो खुद को पत्रकार बताते हैं, वे असल में पत्रकारिता को नुकसान पहुंचा रहे हैं. प्रेस को निष्पक्ष होना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक विचारधारा का मुखपत्र.”

ट्रंप की करीबी और सबसे कम उम्र की प्रेस सेक्रेटरी

कैरोलिन लेविट को डोनाल्ड ट्रंप का खास माना जाता है. पहले वे ट्रंप की 2024 चुनावी कैंपेन टीम का हिस्सा थीं और अब वे व्हाइट हाउस की सबसे कम उम्र की प्रेस सेक्रेटरी बनी हुई हैं. ट्रंप ने उन्हें एक बार खुले मंच से “होशियार, आत्मविश्वासी और मीडिया के लिए सख्त चुनौती” बताया था.

यह भी पढ़ें- USCIS ने H-1B वीजा होल्डर्स को दी बड़ी राहत, नहीं देनी होगी 1 लाख डॉलर की फीस