क्या है Cyber Monday? ऑनलाइन शॉपिंग से लिंक...डिस्काउंट पर मिलते कई सामान

दुनिया तेजी से डिजिटल हो चुकी है और खरीदारी की आदतें भी बदल रही हैं. जहां पहले लोग त्योहारों पर दुकानों की कतारों में खड़े रहते थे, वहीं अब लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन पर क्लिक करते ही साल की सबसे बड़ी डील्स उनकी झोली में आ जाती हैं.

What is Cyber Monday Linked from online shopping
Image Source: Pexels

दुनिया तेजी से डिजिटल हो चुकी है और खरीदारी की आदतें भी बदल रही हैं. जहां पहले लोग त्योहारों पर दुकानों की कतारों में खड़े रहते थे, वहीं अब लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन पर क्लिक करते ही साल की सबसे बड़ी डील्स उनकी झोली में आ जाती हैं. इसी ट्रेंड ने जन्म दिया Cyber Monday को, एक ऐसा दिन जो पूरी तरह ऑनलाइन शॉपिंग के नाम कर दिया गया है. थैंक्सगिविंग वीकेंड के बाद आने वाला यह सोमवार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के लिए सुपर सेल डे बन चुका है और हर साल इसका प्रभाव और बड़ा होता जा रहा है.


थैंक्सगिविंग के बाद पहला सोमवार Cyber Monday कहलाता है. इसे खास तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था, ताकि लोग ब्लैक फ्राइडे की भीड़-भाड़ वाली दुकानों के बजाय इंटरनेट पर भी जबरदस्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकें. शुरुआत में यह सिर्फ टेक और गैजेट्स की भारी छूट के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन आज इसमें फैशन, होम डेकोर, फर्नीचर, अप्लायंसेज़, ब्यूटी और लगभग हर श्रेणी शामिल हो चुकी है.

2025 का Cyber Monday कितना बड़ा रहा?

रॉयटर्स की रिपोर्ट बताती है कि इस साल (27 नवंबर) का Cyber Monday अमेरिका में अब तक का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग डे बनकर उभरा है. ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर इलेक्ट्रॉनिक्स पर करीब 30% तक, और फर्नीचर पर लगभग 19% तक डिस्काउंट देखने को मिला. Adobe Analytics के आंकड़ों के अनुसार, ग्राहक इस Cyber Monday पर लगभग 12 अरब डॉलर खर्च कर चुके हैं. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 5.4% अधिक है, जो यह साबित करता है कि ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है.

Cyber Monday नाम की शुरुआत कैसे हुई?

Brittanica के मुताबिक, 2005 में नेशनल रिटेल फेडरेशन (NRF) ने पहली बार “Cyber Monday” शब्द का उपयोग किया था.उस दौर में घरों की तुलना में ऑफिस की इंटरनेट स्पीड बहुत तेज होती थी. लोग छुट्टियों के बाद दफ्तर लौटकर जैसे ही कंप्यूटर खोलते, ऑनलाइन शॉपिंग शुरू कर देते थे. इस ट्रेंड को देखते हुए रिटेलर्स ने इसे एक विशेष शॉपिंग डे के रूप में मार्केट करना शुरू किया और धीरे-धीरे यह परंपरा बन गई.

दुनिया में तेजी से फैला Cyber Monday का ट्रेंड

अमेरिका से शुरू हुआ यह ऑनलाइन फेस्ट अब दुनिया भर में लोकप्रिय हो चुका है.कनाडा, ब्रिटेन, जापान और कई अन्य देशों में बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Cyber Monday को मेगा सेल की तरह मनाते हैं. ग्राहकों को खास ऑफर देने के लिए कंपनियां इस दिन के लिए विशेष स्टॉक और डिस्काउंट तैयार करती हैं.

Black Friday और Cyber Monday: दोनों में क्या अंतर है?

थैंक्सगिविंग के अगले दिन आने वाला Black Friday मुख्य रूप से दुकानों, मॉल्स और भौतिक बाजारों की भारी छूट के लिए जाना जाता है. लोग बड़ी संख्या में स्टोर्स पर पहुंचकर खरीदारी करते हैं.इसके विपरीत, Cyber Monday को पूरी तरह ऑनलाइन शॉपिंग के लिए समर्पित किया गया है.NRF की वाइस प्रेसिडेंट कैथरीन कलन के अनुसार, ऑनलाइन शॉपिंग के तेज़ी से बढ़ने के साथ Amazon जैसी कंपनियों ने इस वीकेंड की सेल को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने का प्रयास किया. यही वजह है कि सोमवार को ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव डील्स का दिन बनाया गया, ताकि यह Black Friday से अलग और खास पहचान बना सके.

यह भी पढ़ें: कब रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी का व्रत? जानें क्यों है तिथि को लेकर कंफ्यूजन