क्या होता है SIM बाइंडिंग? जिसके कारण ऑटोमैटिकली लॉगआउट हो जाएगा व्हाट्सऐप

भारत सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए ऐसे कड़े साइबरसिक्योरिटी नियम लागू कर दिए हैं, जिनके बाद WhatsApp, Telegram, Signal और अन्य चैटिंग सर्विसेज का उपयोग करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा.

What is Sim Binding automatically whatsapp will get log out from web browser
Image Source: Pexels

भारत सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए ऐसे कड़े साइबरसिक्योरिटी नियम लागू कर दिए हैं, जिनके बाद WhatsApp, Telegram, Signal और अन्य चैटिंग सर्विसेज का उपयोग करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा. फरवरी 2026 से लागू होने वाले इन नियमों का मकसद साइबर फ्रॉड, विदेशी ठगी नेटवर्क और अनट्रेसेबल ऑनलाइन एक्टिविटी पर लगाम लगाना है.


नए नियमों के बाद जिस नंबर से आपका मैसेजिंग ऐप रजिस्टर है, उसी नंबर का सक्रिय SIM फोन में लगा होना अनिवार्य होगा. जैसे ही SIM निकाला जाएगा—ऐप तुरंत काम करना बंद कर देगा.अभी तक WhatsApp या Telegram केवल एक बार OTP से वेरिफिकेशन करते थे और उसके बाद SIM हटाने पर भी महीनों चलते रहते थे. सरकार का मानना है कि इसी सुविधा का फायदा साइबर अपराधी उठाते थे, जो SIM बदलकर अपनी पहचान छिपा लेते थे.

वेब वर्जन पर भी अब रहेगा सख्त नियंत्रण

मैसेजिंग ऐप्स के वेब वर्जन में भी बड़ा बदलाव किया गया है. WhatsApp Web या Telegram Web अब हर छह घंटे में खुद ही लॉगआउट हो जाएंगे.अब दोबारा लॉगइन करने के लिए QR स्कैन करना होगा.सरकार के अनुसार, वेब से होने वाली गुप्त और अनट्रेसेबल लॉगिन की वजह से विदेशों से फ्रॉड चल रहा था, जिसे रोकने के लिए यह कदम जरूरी था.

आखिर क्यों जरूरी पड़ा इतना सख्त नियम?

DoT और COAI का कहना है कि मैसेजिंग ऐप्स का ‘वन-टाइम वेरिफिकेशन मॉडल’ सुरक्षा की सबसे बड़ी कमजोरी बन गया था.अपराधी भारत में जारी SIM को विदेश ले जाकर या इंटरनेट कॉलिंग सिस्टम से ठगी कर सकते थे.SIM इनएक्टिव होने पर भी ऐप चलने के कारण लोकेशन, नंबर, डिवाइस लिंक और नेटवर्क डेटा सब कुछ ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था.लगातार SIM-बाइंडिंग से सरकार को यूजर की डिजिटल पहचान और डिवाइस को एक साथ जोड़कर अपराधियों की पहचान आसानी से करने में मदद मिलेगी.

क्या सच में इस नियम से फ्रॉड रुकेगा?

साइबर एक्सपर्ट इस फैसले को लेकर दो खेमों में बंटे हुए हैं.कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि SIM-बाइंडिंग ट्रेसिंग क्षमता बढ़ाएगी और अपराधियों के लिए एक ही नंबर पर बार-बार SIM बदलकर काम करना मुश्किल होगा.दूसरी तरफ कई विशेषज्ञों का मत है कि ठग फर्जी दस्तावेज़ पर नए SIM लेना जानते हैं, इसलिए सुरक्षा का यह मॉडल इन्हें पूरी तरह नहीं रोक पाएगा.इसके बावजूद टेलीकॉम इंडस्ट्री का कहना है कि भारत में मोबाइल नंबर ही सबसे विश्वसनीय डिजिटल पहचान हैं, इसलिए इन्हें मजबूत करना जरूरी है.

आम यूजर पर होगा बड़ा असर

नए नियम आम यूजर्स के अनुभव को भी बदल देंगे.अब WhatsApp या Telegram को टैबलेट, लैपटॉप या सेकेंडरी डिवाइस पर लगातार इस्तेमाल करने के लिए प्राइमरी SIM फोन में हमेशा लगा रहना होगा.SIM निकालते ही ऐप बंद हो जाएगा और फिर से OTP वेरिफिकेशन करना पड़ेगा.वेब यूजर्स को हर छह घंटे में दोबारा लॉगइन करना होगा, जिससे लगातार काम करने वालों को थोड़ी दिक्कत आ सकती है.

बदलाव का बड़ा दौर शुरू

सरकार का दावा है कि यह कदम देशभर में डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करेगा, जबकि यूजर्स इसे सुविधा और परेशानी—दोनों की दृष्टि से देख रहे हैं. आने वाले समय में यह नियम ऑनलाइन सुरक्षा ढांचे के लिए कितना कारगर साबित होते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा.

यह भी पढ़ें: साइबर सिक्योरिटी अमेंडमेंट रूल्स क्या है? बिना सिम के नहीं चला पाएंगे व्हाट्सऐप समेत ये ऐप्स; जानें कब से होंगे लागू