आखिर ट्रंप की क्या है मजबूरी? 6 साल बाद किम जोंग से मिलने की जताई इच्छा, कहा- मैं उनसे मिलना चाहूंगा

Kim Jong Un Trump Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एशिया यात्रा की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियाँ बटोरी हैं. ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से दोबारा मुलाकात की इच्छा जताते हुए कहा, “अगर आप संदेश फैलाना चाहते हैं, तो मैं इसके लिए तैयार हूं. मैं उनसे मिलना चाहूंगा.”

what is Trump compulsion Expressed desire meet Kim Jong after 6 years I would like to meet him
Image Source: ANI/ File

Kim Jong Un Trump Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एशिया यात्रा की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियाँ बटोरी हैं. ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से दोबारा मुलाकात की इच्छा जताते हुए कहा, “अगर आप संदेश फैलाना चाहते हैं, तो मैं इसके लिए तैयार हूं. मैं उनसे मिलना चाहूंगा.”

एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उनका किम जोंग उन के साथ रिश्ता हमेशा “बेहद अच्छा” रहा है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब एशिया-प्रशांत क्षेत्र में फिर से सुरक्षा और परमाणु तनाव का माहौल गहराता जा रहा है.

2019 की ऐतिहासिक मुलाकात की याद

ट्रंप और किम के बीच 2019 में हुई बैठक ने इतिहास रच दिया था. वह पहला मौका था जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तर कोरिया की धरती पर कदम रख रहा था. दोनों नेताओं की तीन बार आमने-सामने मुलाकात हुई थी, हालाँकि परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया था.

किम जोंग उन ने हाल ही में कहा था कि वे ट्रंप से दोबारा मिलना चाहेंगे, “बशर्ते अमेरिका, उत्तर कोरिया से अपने परमाणु हथियार छोड़ने की मांग न करे.” उन्होंने यह भी जोड़ा, “मुझे अब भी राष्ट्रपति ट्रंप की अच्छी यादें हैं.”

कूटनीति की नई संभावना

साउथ कोरिया के यूनिफिकेशन मंत्री चुंग डोंग-यंग के अनुसार, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) फोरम के दौरान ट्रंप और किम की संभावित मुलाकात की अटकलें तेज़ हैं. अगर यह होती है, तो यह जून 2019 के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक होगी. हालाँकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अभी तक ट्रंप के आधिकारिक कार्यक्रम में ऐसी कोई मुलाकात तय नहीं की गई है.

ट्रंप की एशिया यात्रा

ट्रंप का पहला पड़ाव मलेशिया में ASEAN समिट होगा, इसके बाद वे दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित APEC सम्मेलन में शामिल होंगे. यहाँ वे साउथ कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्योंग से मुलाकात करेंगे.

यात्रा का सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात, जहाँ दोनों नेता व्यापार युद्ध, टैरिफ विवाद और दुर्लभ खनिजों (Rare Earths) पर बातचीत कर सकते हैं. ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि अगर चीन ने प्रतिबंध जारी रखे, तो 100% टैरिफ तक लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- पहले चीन पर फोड़ा टैरिफ बम, अब मांग रहे मदद, जानें ट्रंप ने जिनपिंग से क्या लगाई गुहार