Census of India: फोन से लेकर कार तक..., जनगणना में क्या-क्या पूछा जाएगा?

what will be asked in the census

केंद्र सरकार द्वारा पहले ही जनगणना कराने को लेकर गजट जारी कर किया जा चुका है। इस बार देश में होने वाली जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। इस दौरान लोगों से उनके घरों में मौजूद वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सुख सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्र की जाएगी। इस संबंध में सेंसस कमिश्नर और रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भी लिखा है।