WhatsApp में एक साथ आए कई नए फीचर्स, कॉलिंग और चैट में मिलेगा मजेदार एक्सपीरियंस, जानें डिटेल्स

WhatsApp New Features: अगर आप WhatsApp यूज करते हैं तो अब आपके लिए कई नई सुविधाएं आई हैं, जो न केवल आपके चैटिंग अनुभव को और बेहतर बनाएंगी, बल्कि कॉलिंग और स्टेटस पोस्ट करने के तरीके में भी बदलाव लाएंगी.

WhatsApp introduces new updates in chat calling and status features
Image Source: Freepik

WhatsApp New Features: अगर आप WhatsApp यूज करते हैं तो अब आपके लिए कई नई सुविधाएं आई हैं, जो न केवल आपके चैटिंग अनुभव को और बेहतर बनाएंगी, बल्कि कॉलिंग और स्टेटस पोस्ट करने के तरीके में भी बदलाव लाएंगी. मेटा ने इन नए फीचर्स की घोषणा की है, जिनमें मिस्ड कॉल मैसेज, नए इंटरेक्टिव स्टेटस स्टिकर, डेस्कटॉप के लिए नया मीडिया टैब और मेटा एआई के उन्नत इमेज जनरेशन टूल्स शामिल हैं. अब मेटा एआई की मदद से आप किसी भी फोटो को शॉर्ट वीडियो में बदल सकते हैं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. तो आइए इन नए फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

WhatsApp कॉलिंग में आए बड़े बदलाव

WhatsApp की कॉलिंग फीचर को और भी यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए कई नए अपडेट्स दिए गए हैं. अब अगर कोई आपकी कॉल पिक नहीं करता है तो आप उसे एक वॉयस या वीडियो नोट भेज सकते हैं, ताकि आपको अलग से मैसेज भेजने की जरूरत न पड़े. आप आसानी से वॉयस या वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके उसे सामने वाले यूजर को भेज सकते हैं. इसके अलावा, वॉयस चैट में बातचीत को बिना डिस्टर्ब किए रिएक्शन देने की सुविधा भी दी गई है. ग्रुप वीडियो कॉल में अब स्पीकर को हाईलाइट किया जाएगा, जिससे आपको यह पता चल सकेगा कि इस समय कौन बोल रहा है.

WhatsApp चैट में AI और मीडिया टैब का नया अनुभव

WhatsApp चैटिंग के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मेटा एआई को नए अपग्रेड्स दिए जा रहे हैं. अब मेटा एआई की मदद से आप किसी भी फोटो को शॉर्ट वीडियो में बदल सकते हैं, जिसे आप अपने दोस्तों के साथ आसानी से शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा, डेस्कटॉप वर्शन में एक नया मीडिया टैब जोड़ा गया है, जिसमें अब डॉक्यूमेंट्स, मीडिया फाइल्स और लिंक को एक ही जगह पर देखा जा सकता है. इस फीचर से आपके चैट्स और मीडिया फाइल्स को एक्सेस करना और भी आसान हो जाएगा. लिंक प्रीव्यू को भी अब और बेहतर किया गया है, जिससे आपको किसी लिंक के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी.

स्टेटस और चैनल्स में नए इंटरेक्टिव फीचर्स

WhatsApp ने अपने स्टेटस सेक्शन में कुछ नए इंटरेक्टिव स्टिकर्स और फीचर्स जोड़े हैं, जो स्टेटस को और भी दिलचस्प बना देंगे. इनमें म्यूजिक लिरिक्स, क्वेश्चन प्रॉम्प्ट और अन्य स्टिकर्स शामिल हैं, जिनके जरिए आप दूसरों से आसानी से इंटरेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, चैनल्स में अब एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसके तहत चैनल के एडमिन्स रियल-टाइम में अपने मेंबर्स से सवाल पूछ सकते हैं और उनके जवाब ले सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो चैनल्स का उपयोग करते हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ अधिक इंटरेक्शन चाहते हैं.

नए फीचर्स का लाभ उठाने के लिए क्या करें? 

इन सभी नए और उपयोगी फीचर्स का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आप अपने WhatsApp को अपडेटेड रखें. कई यूजर्स के लिए ये फीचर्स पहले ही उपलब्ध हो चुके हैं, और आने वाले समय में यह सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किए जाएंगे. तो अगर आप भी इन नए फीचर्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो अपने WhatsApp ऐप को जल्द से जल्द अपडेट करें और इन सभी नई सुविधाओं का आनंद लें. 

ये भी पढ़ें: AI से हर नौकरी को खतरा.. Google CEO सुंदर पिचाई की बड़ी चेतावनी, अपनी जॉब को लेकर भी कही बड़ी बात