WhatsApp New Feature: सोशल नेटवर्किंग अकाउंट्स पर प्रोफाइल पिक्चर और कवर फोटो यूजर्स की पर्सनैलिटी को दर्शाने में अहम भूमिका निभाते हैं. WhatsApp में अब तक यह सुविधा केवल बिज़नेस अकाउंट्स तक ही सीमित थी, लेकिन Meta की ओनरशिप वाले इस मैसेजिंग ऐप में जल्द सभी यूजर्स के लिए कवर फोटो का फीचर आने की संभावना है. यह अपडेट प्रोफाइल कस्टमाइजेशन को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
कवर फोटो से होगा प्रोफाइल का नया लुक
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp पर नया फीचर यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पर कवर फोटो अपलोड करने की अनुमति देगा. इस फीचर के रोलआउट होने पर यूजर्स प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर किसी भी इमेज को कवर फोटो के रूप में चुन सकेंगे. यह फोटो प्रोफाइल के टॉप सेक्शन में दिखाई देगी, बिलकुल उसी तरह जैसे Facebook और LinkedIn पर दिखाई जाती है.
नयी प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ आएगा फीचर
WhatsApp इस फीचर के साथ एक नई प्राइवेसी सेटिंग भी पेश करने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत यूजर्स तय कर सकेंगे कि उनकी कवर फोटो कौन देख सकेगा. टेस्टिंग में तीन विकल्प दिखाई गए हैं Everyone, My contacts और Nobody. Everyone का मतलब है कि कवर फोटो सभी WhatsApp यूज़र्स को दिखाई देगी, चाहे वो कॉन्टैक्ट लिस्ट में हों या नहीं. My contacts का अर्थ है कि केवल सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स ही फोटो देख पाएंगे, जबकि Nobody चुनने पर फोटो सभी से छिपी रहेगी.
डेवलपमेंट स्टेज में फीचर
यह फीचर फिलहाल WhatsApp बीटा 2.25.32.2 वर्जन पर Android यूजर्स के लिए डेवलपमेंट में है. इसे गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए टेस्टर्स तक रोलआउट किया गया है, हालांकि अभी यह फीचर टेस्टर्स के लिए भी पूरी तरह एक्सेसिबल नहीं है.
ये भी पढ़ें: WhatsApp के डिलीट हुए मैसेज को कैसे पढ़ें? 90% लोगों को नहीं पता ये ट्रिक, यहां जानें सबसे गजब तरीका