WhatsApp Message Translation: दुनिया भर में WhatsApp यूजर्स की संख्या 3 अरब से भी ज्यादा है, और ये लोग 180 से अधिक देशों में फैले हुए हैं. लेकिन इतनी बड़ी यूजरबेस का एक बड़ा हिस्सा उन लोगों का है जिन्हें हर भाषा, खासकर अंग्रेज़ी, समझ नहीं आती. ऐसे में जब किसी चैट में कोई विदेशी भाषा का मैसेज आता है, तो उसे समझना एक टास्क बन जाता है. अब WhatsApp ने इस परेशानी को खत्म करने के लिए एक शानदार फीचर लॉन्च कर दिया है.
मैसेज ट्रांसलेट करने का तरीका क्या है?
अब आप किसी भी मैसेज को ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो उसके लिए सिर्फ उस मैसेज को लॉन्ग प्रेस करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर Translate का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप करते ही आपसे पूछा जाएगा कि आप किस भाषा में ट्रांसलेशन करना चाहते हैं. एक बार भाषा सेट कर देने के बाद, WhatsApp उसी भाषा में अनुवाद दिखा देगा. यह सुविधा इंडिविजुअल चैट, ग्रुप चैट, और चैनल अपडेट्स सभी में काम करेगी. यानी अब किसी भी तरह की बातचीत आपके लिए भाषा की वजह से मुश्किल नहीं होगी.
एंड्रॉयड यूज़र्स को मिला खास तोहफा
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए WhatsApp ने एक एक्स्ट्रा सुविधा भी दी है Auto Translation. इस फीचर को ऑन करने के बाद जब भी आपको कोई नया मैसेज आएगा, वो अपने आप आपकी चुनी हुई भाषा में ट्रांसलेट होकर दिखेगा. यानी आपको बार-बार ट्रांसलेट बटन दबाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. यह फीचर फिलहाल हिंदी, अंग्रेजी, स्पैनिश, रशियन, पुर्तगाली और अरबी जैसी भाषाओं के लिए उपलब्ध है.
iPhone यूजर्स को मिला ज्यादा भाषा सपोर्ट
जहां एंड्रॉयड यूजर्स को चुनिंदा भाषाओं में ट्रांसलेशन मिल रहा है, वहीं iPhone यूजर्स को 19 से ज्यादा भाषाओं में ट्रांसलेशन का सपोर्ट दिया गया है. इससे Apple डिवाइस यूज़र्स को और भी ज्यादा भाषाओं में अपने मैसेज पढ़ने की सुविधा मिलेगी.
प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान
WhatsApp ने इस फीचर के साथ एक जरूरी बात साफ़ की है ट्रांसलेशन सिर्फ डिवाइस पर ही होता है, यानी ये प्रोसेस लोकल होता है. इसका मतलब है कि WhatsApp न तो आपके मैसेज पढ़ता है और न ही उन्हें कहीं स्टोर करता है.
धीरे-धीरे सभी यूजर्स को मिलेगा अपडेट
WhatsApp ने इस ट्रांसलेशन फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है और आने वाले हफ्तों में यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. कंपनी का कहना है कि भविष्य में और भी भाषाओं को इस लिस्ट में शामिल किया जाएगा, जिससे यूजर्स को और ज्यादा सहूलियत मिलेगी.
ये भी पढ़ें: कब आने वाला है 6G? Qualcomm ने की तैयारी की पुष्टि, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान