Baahubali The Epic OTT: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल फ्रेंचाइज़ी में शामिल ‘बाहुबली’ एक बार फिर दर्शकों के लिए लौट रही है. प्रभास और निर्देशक एसएस राजामौली की ऐतिहासिक फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने क्रिसमस के मौके पर फैंस को यह खास तोहफा देने की तैयारी कर ली है.
साल 2015 में आई ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और 2017 में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर तैयार की गई ‘बाहुबली द एपिक’ को 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था. इस री-रिलीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब करीब 55 दिनों बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है.
Netflix पर हुई लिस्टिंग, इस दिन होगी स्ट्रीमिंग
हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix की ओर से सोशल मीडिया पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐप पर फिल्म की लिस्टिंग सामने आ चुकी है. इससे संकेत मिलते हैं कि ‘बाहुबली द एपिक’ 25 दिसंबर 2026, गुरुवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. क्रिसमस के दिन इस फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
3 घंटे 43 मिनट का भव्य सिनेमाई अनुभव
एसएस राजामौली ने अपनी दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों को जोड़कर इस खास संस्करण को तैयार किया है. ‘बाहुबली द एपिक’ का कुल रनटाइम 3 घंटे 43 मिनट है. फिल्म की कहानी एक ऐसे योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता के साथ हुए विश्वासघात के वर्षों बाद माहिष्मती के सिंहासन को वापस पाने के लिए संघर्ष करता है.
इस एपिक संस्करण में कहानी को एक सतत प्रवाह में दिखाया गया है, जिससे दर्शकों को एक लंबा लेकिन भव्य सिनेमाई अनुभव मिलता है.
अंत में हुई नई एनिमेटेड फिल्म की घोषणा
‘बाहुबली द एपिक’ के अंत में मेकर्स ने एक और बड़ा ऐलान किया है. फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाते हुए ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ नाम की एक नई एनिमेटेड फिल्म की घोषणा की गई है. इस प्रोजेक्ट का निर्देशन ईशान शुक्ला करेंगे. इस ऐलान ने बाहुबली यूनिवर्स के फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
री-रिलीज पर भी शानदार कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और नासर स्टारर ‘बाहुबली द एपिक’ ने री-रिलीज के दौरान दुनियाभर में ₹51.72 करोड़ का कलेक्शन किया.
अगर पूरी फ्रेंचाइज़ी की बात करें तो-
ये आंकड़े भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज भी मिसाल माने जाते हैं.
राजामौली की अगली फिल्म 'वाराणसी'
एसएस राजामौली फिलहाल अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाएंगे.
‘बाहुबली 2’ के बाद राजामौली ने साल 2022 में RRR बनाई थी, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण नजर आए थे. इस फिल्म के मशहूर गाने ‘नाटू नाटू’ को गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.
अब राजामौली ‘वाराणसी’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं. यह फिल्म मकर संक्रांति 2027 के मौके पर रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तहलका मचाएगी 'धुरंधर', कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?