PM Kisan Yojana 22nd Installment: भारत में किसानों की संख्या करोड़ों में है, और इनमें से काफी किसान ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से परेशान हैं. ऐसे में सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से उन्हें वित्तीय मदद देने का प्रयास किया है. इस योजना के तहत हर साल पात्र किसानों को ₹6,000 की सहायता दी जाती है. अब तक इस योजना की 21 किस्तें किसानों के खातों में पहुंच चुकी हैं, और अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
हालांकि, सरकार की तरफ से 22वीं किस्त की तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किस्त फरवरी महीने में जारी हो सकती है. यदि ऐसा होता है, तो कुछ ही हफ्तों में किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर हो सकते हैं. लेकिन इस बार किस्त पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे.
e-KYC है सबसे जरूरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान केवल तभी किस्त प्राप्त कर सकते हैं, जब उनका e-KYC पूरा हो. सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिना e-KYC के किसानों को किसी भी किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. यह प्रक्रिया किसानों को प्रधानमंत्री किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर नजदीकी CSC सेंटर से पूरी करने की सुविधा उपलब्ध है. किसानों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि किसी भी तरह की रुकावट से बचा जा सके.
आधार और बैंक खाते को लिंक करना
इसके अलावा, किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक हो. अगर किसी किसान का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या उनके खाते में नाम और जन्मतिथि में कोई गड़बड़ी है, तो उनका पैसा अटक सकता है. इसलिए, आधार और बैंक खाता लिंकिंग की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लेना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) चालू हो, ताकि किस्त का पैसा सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जा सके.
भू सत्यापन का काम
पीएम किसान योजना के तहत एक और अहम प्रक्रिया है भूमि सत्यापन. जिन किसानों ने अभी तक अपनी भूमि का सत्यापन नहीं कराया है, वे इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें. यदि भूमि सत्यापन में कोई लापरवाही होगी, तो योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. इसलिए किसानों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भूमि का सत्यापन समय रहते हो जाए.
गलत जानकारी सुधारें
अगर रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी किसान ने गलत जानकारी दी थी, तो उसे तुरंत सुधारने की जरूरत है. जैसे कि नाम, पते या किसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में किसी भी तरह की गलती हो, उसे ठीक कराना बेहद आवश्यक है. गलत जानकारी के कारण किसान की किस्त रुक सकती है, इसलिए यह काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए.
दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच
किसानों को अपनी सभी जरूरी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच करनी चाहिए. यदि सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होंगे, तो वे आसानी से 22वीं किस्त का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. अगर किसी किसान ने समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो 22वीं किस्त का पैसा उनके खाते में नहीं आ सकेगा.
ये भी पढ़ें: उमर खालिद और शरजील इमाम को क्यों नहीं मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में क्या-क्या कहा? जानें