भारत में सबसे ज्यादा किस AI चैटबॉट का होता है इस्तेमाल? पांचवां नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

एआई कंपनियां लगातार नए चैटबॉट्स पेश कर रही हैं, और भारत में तो कई कंपनियां यूजर्स को आकर्षित करने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भारत में कौन से एआई चैटबॉट सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहे हैं और इनकी मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या क्या है.

Which AI chatbot is used the most in India ChatGPT Google Gemini grok deepseek
Image Source: Freepik

पिछले कुछ सालों में एआई चैटबॉट्स ने हमारे जीवन के हर क्षेत्र में अपनी जगह बना ली है. अब ये घरों, ऑफिसों, स्कूलों और यहां तक कि फैक्ट्रियों में भी इस्तेमाल हो रहे हैं. एआई कंपनियां लगातार नए चैटबॉट्स पेश कर रही हैं, और भारत में तो कई कंपनियां यूजर्स को आकर्षित करने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भारत में कौन से एआई चैटबॉट सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहे हैं और इनकी मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या क्या है.

चैटजीपीटी

भारत में एआई चैटबॉट्स की बात करें तो चैटजीपीटी का नाम सबसे पहले आता है. इसके पास लगभग 14.5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जो इसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला चैटबॉट बनाते हैं. चैटजीपीटी का उपयोग मुख्य रूप से राइटिंग, पढ़ाई, कोडिंग, नौकरी की तैयारी और डेली लाइफ से जुड़े सवालों के लिए किया जाता है. इसकी पॉपुलैरिटी के पीछे इसके यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस और वाइड एप्लीकेशन रेंज भी है.

जेमिनी

दूसरे स्थान पर है जेमिनी, जो कि तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या करीब 10.5 करोड़ है. गूगल की सर्विसेज में इंटीग्रेशन के कारण इस चैटबॉट का उपयोग काफी बढ़ा है और यह चैटजीपीटी के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है. इसके इस्तेमाल की संख्या लगातार बढ़ रही है, और यह जल्द ही चैटजीपीटी को चुनौती दे सकता है.

परप्लेक्सिटी

तीसरे नंबर पर परप्लेक्सिटी एआई है, जिसकी मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या लगभग 2 करोड़ है. यह चैटबॉट मुख्य रूप से स्टडी, रिसर्च और प्रोफेशनल कामों के लिए उपयोग किया जाता है. एयरटेल यूजर्स को इसका प्रो प्लान फ्री में दिया जा रहा है, जिससे इसका इस्तेमाल और भी बढ़ा है. हालांकि, इसकी पॉपुलैरिटी चैटजीपीटी और जेमिनी जितनी ज्यादा नहीं है, लेकिन यह अपने उपयोगकर्ताओं के बीच एक मजबूत स्थान बना चुका है.

ग्रोक

एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा लॉन्च किया गया ग्रोक चैटबॉट भारत में चौथे स्थान पर है. इसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या करीब 50 लाख है, और यह मुख्य रूप से एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर्स के बीच पॉपुलर है. खासतौर पर जब कोई बड़ा इवेंट होता है, तो इस चैटबॉट का इस्तेमाल बढ़ जाता है, हालांकि इसका डेली यूज अभी कम है.

डीपसीक

चाइनीज कंपनी डीपसीक का चैटबॉट इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है. अपनी लॉन्चिंग के वक्त इसने पूरी दुनिया को चौंकाया था, लेकिन भारत में इसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या अभी 50 लाख के आसपास है. हालांकि, इसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है और इसकी विजिबिलिटी भी बाकी चैटबॉट्स से कम है, फिर भी इसके उपयोगकर्ता बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कैसा दिखेगा iPhone का फोल्डेबल फोन? लॉन्च से पहले लीक हो गई तस्वीर; पढ़ें संभावित डिटेल्स