पोर्न स्टार संग ऐश, मुंह बंद रखने के लिए कैश... कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स जिन्होंने ट्रंप पर लगाया आरोप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सार्वजनिक छवि जितनी प्रभावशाली रही है, उतना ही विवादों से भरा उनका निजी जीवन भी रहा है.

Who is porn star Stormy Daniels who accused Trump
प्रतिकात्मक तस्वीर/ Sociel Media

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सार्वजनिक छवि जितनी प्रभावशाली रही है, उतना ही विवादों से भरा उनका निजी जीवन भी रहा है. राजनीति में कदम रखने से पहले ट्रंप एक बिजनेस टायकून और टीवी शो होस्ट के तौर पर सुर्खियों में रहते थे. लेकिन जब उन्होंने राष्ट्रपति पद की रेस में उतरने का फैसला किया, तो उनके अतीत के कई पन्ने भी धीरे-धीरे सामने आने लगे और स्टॉर्मी डेनियल्स विवाद इन्हीं में सबसे प्रमुख रहा.

कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स?

स्टॉर्मी डेनियल्स, जिनका असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है, अमेरिका की एक पूर्व एडल्ट फिल्म अभिनेत्री हैं. उन्होंने 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान लेक ताहो, नेवादा में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात का दावा किया था. डेनियल्स के मुताबिक, उस मुलाकात के बाद दोनों के बीच एक निजी रिश्ता बना, जो आपसी सहमति से हुआ.

उस वक्त ट्रंप हॉलीवुड और रियल एस्टेट में बड़े नाम थे. डेनियल्स का कहना है कि ट्रंप ने उन्हें एक टीवी शो में काम देने की बात भी कही थी. हालांकि यह रिश्ता निजी था, लेकिन बाद में यह एक राजनीतिक तूफान में बदल गया.

क्या था ‘हश मनी’ मामला?

2016 में ट्रंप जब पहली बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे थे, उसी दौरान डेनियल्स को चुप कराने के लिए उन्हें $130,000 (करीब 1 करोड़ रुपये) का भुगतान किया गया. यह राशि ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन के जरिए दी गई थी.

डेनियल्स का दावा है कि यह रकम उन्हें इसलिए दी गई, ताकि वह ट्रंप के साथ अपने रिश्ते की बात सार्वजनिक न करें — और यही मामला बाद में ‘हश मनी स्कैंडल’ के नाम से सुर्खियों में आया.

मामला कैसे खुला?

2018 में स्टॉर्मी डेनियल्स ने खुद इस बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए और उन्हें धमकियां भी मिलीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि उनकी बेटी तक को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी.

ट्रंप ने होटल में मिलने और किसी तरह के शारीरिक रिश्ते से इनकार किया, लेकिन बाद में यह माना कि उन्होंने हश मनी पेमेंट के लिए अपने वकील को रकम दी थी. जांच में यह भी सामने आया कि यह पैसा ट्रंप के चुनावी अभियान से जुड़े फंड और व्यापारिक खातों के जरिए मैनेज किया गया, जो कानूनन गलत है.

क्या मिला ट्रंप को सज़ा?

इस मामले में ट्रंप को 2024 में दोषी तो ठहराया गया, लेकिन कोई जेल की सज़ा नहीं हुई. हालांकि यह मामला अब भी उनके राजनीतिक और कानूनी भविष्य पर असर डाल रहा है. चुनावी मोर्चे पर उतर चुके ट्रंप को इस प्रकरण ने विपक्षी हमलों के लिए खुला मैदान दे दिया है.

क्या ये मामला खत्म हुआ?

नहीं. स्टॉर्मी डेनियल्स केस अब भी अमेरिकी राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है. 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की उम्मीदवारी पर यह विवाद फिर से सार्वजनिक बहस का केंद्र बन गया है. जहां समर्थक इसे उनके खिलाफ एक राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, वहीं आलोचकों के लिए यह चरित्र और पारदर्शिता का सवाल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- 'हमारे लिए जो भी जरूरी होगा, हम वो करेंगे', रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, EU को दिया दो टूक जवाब