पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. सत्ता के संग्राम में सबसे बड़ा नाम लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का सामने आया है. चिराग पासवान ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है.
चिराग पासवान का बयान
चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी राय स्पष्ट करते हुए एक प्रेस वार्ता में कहा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री के रूप में राज्य का नेतृत्व करेंगे. चिराग पासवान ने कहा, "मैंने सीएम से मुलाकात की, उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं. एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इसलिए, लोजपा (आरवी) का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला और उन्हें बधाई दी. और उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन के सभी पार्टियों को शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने बोला कि सभी पार्टियों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा हैं. चिराग पासवान ने कहा कि मैंने अपने क्षेत्र में जेडीयू को वोट दिया यह जो लोग कह रहे थे कि लोजपा(आर) और जेडीयू के बीच में खींचतान है यह सब बयान बाजी गलत है.
बिहार विधानसभा चुनाव में आया ऐतिहासिक नतीजा
बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह के परिणाम आए हैं, वह प्रदेश की राजनीति के लिए ऐतिहासिक हैं. इस चुनाव में 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए हुए मतदान में एनडीए गठबंधन ने अपार बहुमत हासिल किया. एनडीए ने कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन महज 35 सीटों तक ही सिमट कर रह गया. इस शानदार जीत के बाद अब सियासी दलों में मुख्यमंत्री पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. हालांकि, चिराग पासवान के बयान ने इस पर से सस्पेंस को काफी हद तक हटा दिया है.
राजग के गठबंधन की सियासी तस्वीर
राजग गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने सबसे ज्यादा 89 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू ने 85 सीटों पर अपनी पकड़ बनाई. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19 सीटों पर विजय प्राप्त की, जिससे पार्टी के नेता चिराग पासवान का राजनीतिक महत्व भी बढ़ गया है. इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की और कुशवाहा के नेतृत्व वाली आरएमएल ने 4 सीटों पर कब्जा किया.
ये भी पढ़ें: नीतीश का वो खेला, जिसने बिहार में NDA को दिलाई शानदार जीत, राहुल-तेजस्वी चारों खाने हो गए चित!