Ahmedabad Plane Crash: क्रैश होने से पहले Pilot क्यों चिल्लाया MAYDAY?

Why did the pilot shout MAYDAY before the crash?

Ahmedabad Air India Plane Crash: गुरुवार का दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर के लिए एक भीषण त्रासदी बनकर आया. एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी, टेक-ऑफ के तुरंत बाद ही क्रैश हो गई. हादसे में विमान में सवार 242 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जिनमें क्रू मेंबर्स के साथ-साथ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल बताए जा रहे हैं.

इस हादसे के पीछे के कारणों को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस त्रासदी से ठीक पहले विमान के पायलट की ओर से एटीसी को एक MAYDAY कॉल भेजा गया था. इसके बाद रेडियो सिग्नल पूरी तरह बंद हो गया और कुछ ही मिनटों में विमान जमीन पर आ गिरा.