Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मसवासी कस्बे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला अपने प्रेमी से मिलने के इरादे से उसके घर जा पहुंची, लेकिन वहां प्रेमी की पत्नी ने मोर्चा संभाल लिया. न सिर्फ महिला को कमरे में बंद कर दिया, बल्कि पूरे मोहल्ले में हंगामा खड़ा कर दिया.
प्रेमी घर पर नहीं, पत्नी ने कर दी घेरेबंदी
घटना उस समय की है जब प्रेमी युवक घर पर मौजूद नहीं था. मौके का फायदा उठाकर महिला उसके घर जा पहुंची. लेकिन उसका सामना सीधे युवक की पत्नी से हो गया. पत्नी ने पहले तो महिला से बहस की, फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और ज़ोर-ज़ोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.
पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला
हंगामा और बढ़ता देख युवक की पत्नी ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया. कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर चौकी ले जाया गया. चौकी में दोनों पक्षों की बातचीत जारी रही और आपसी समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं.
मोहल्ले में चर्चा का विषय बना मामला
यह पूरा घटनाक्रम कस्बे में चर्चा का विषय बन गया है. मोहल्ले में लोग प्रेम प्रसंग, रिश्तों और सामाजिक मर्यादा पर खुलकर बातचीत करते देखे गए. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और दोनों पक्षों की सहमति से ही आगे निर्णय लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: शख्स ने बनाई स्वामी अनिरुद्धाचार्य की फेक फेसबुक और इंस्टा प्रोफाइल, फिर किया ये काम.. जानें मामला