उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है. यह सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कई अहम विधायी और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. सत्र के दौरान सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 22 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश करेगी. इसके अलावा इसी दिन ‘वंदे मातरम’ विषय पर करीब पांच घंटे की विशेष चर्चा भी प्रस्तावित है, जिसे सत्र का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है.