बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक को बनाया निशाना, राणा प्रताप वैरागी को मारी गोली; जानें पूरा मामला

Hindu Rana Pratap Bairagi Murdered: बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और अशांति के बीच एक और गंभीर घटना सामने आई है. जसोर जिले के मोनिरामपुर इलाके में राणा प्रताप वैरागी नामक एक हिंदू युवक को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

World Another Hindu youth targeted in Bangladesh Rana Pratap Vairagi shot
Image Source: Social Media

Hindu Rana Pratap Bairagi Murdered: बांग्लादेश में लगातार बढ़ती हिंसा और अशांति के बीच एक और गंभीर घटना सामने आई है. जसोर जिले के मोनिरामपुर इलाके में राणा प्रताप वैरागी नामक एक हिंदू युवक को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना उस इलाके के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि पिछले 18 दिनों में यह हिंदू समुदाय के पांचवें व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, राणा प्रताप वैरागी को अचानक गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय और गुस्सा दोनों का माहौल है. इस घटना ने इलाके में हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिछले हफ्ते भी हुई थी हिंसक घटना

इससे पहले, गुरुवार को भी बांग्लादेश में एक हिंदू व्यापारी पर गंभीर हमला हुआ था. अज्ञात बदमाशों ने उस व्यक्ति पर हमला किया और उसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की. इस हमले का शिकार चंद्र दास नामक हिंदू व्यापारी हुए थे. बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय हुआ जब चंद्र दास अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे. यह घटना भी स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर गई.

पिछले कुछ हफ्तों में हिंदू समुदाय के लोग लगातार हिंसा और हमलों का सामना कर रहे हैं. जसोर जिले और आसपास के क्षेत्रों में हिंदू समुदाय के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. कई स्थानीय लोग अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

हिंदू समुदाय में बढ़ती चिंता

हाल ही में हुई इन घटनाओं ने बांग्लादेश के हिंदू समुदाय में चिंता की लहर फैला दी है. स्थानीय धार्मिक और सामाजिक संगठन भी इन हमलों की निंदा कर रहे हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, कई मानवाधिकार संगठन भी इन मामलों को लेकर गंभीर चिंता जता चुके हैं और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की अपील कर रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार हमले और हिंसा से हिंदू समुदाय में डर और असुरक्षा बढ़ रही है, जो उनके रोज़मर्रा के जीवन को प्रभावित कर रही है. इस समय वहां प्रशासन और पुलिस के लिए यह चुनौती है कि वे इन हमलों की पूरी तरह से जांच करें और दोषियों को सजा दिलाएँ, ताकि समुदाय में विश्वास कायम रह सके.

ये भी पढ़ें- Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Micro RGB TV, 130 इंच की मिलेगी स्क्रीन; जानें अन्य खासियत