भारत के माथे की शान बनी, संस्कृति की मीठी पहचान बनी; इन संदेशों के साथ दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

World Hindi Diwas 2026: हर साल 10 जनवरी का दिन हिंदी भाषा के सम्मान और वैश्विक पहचान को समर्पित होता है. विश्व हिंदी दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि उस भाषा का उत्सव है जिसने करोड़ों लोगों को भावनाओं, विचारों और संस्कारों के सूत्र में बांधा है.

World Hindi Diwas 2026 Wishes and quotes in hindi
Image Source: Freepik

World Hindi Diwas 2026: हर साल 10 जनवरी का दिन हिंदी भाषा के सम्मान और वैश्विक पहचान को समर्पित होता है. विश्व हिंदी दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि उस भाषा का उत्सव है जिसने करोड़ों लोगों को भावनाओं, विचारों और संस्कारों के सूत्र में बांधा है. इस दिन का उद्देश्य हिंदी के महत्व को रेखांकित करना और इसे न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में सशक्त संवाद का माध्यम बनाना है.

भारत की स्वतंत्रता के बाद 1949 में हिंदी को देश की राजभाषा का दर्जा दिया गया. इसके वर्षों बाद, 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पहल पर नागपुर में पहली बार विश्व हिंदी दिवस से जुड़ा आयोजन हुआ. हालांकि इसे औपचारिक रूप से मनाने की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की. तभी से यह दिन हिंदी प्रेमियों के लिए खास बन गया है.

हिंदी के सम्मान में आयोजन और शुभकामनाएं ( World Hindi Diwas 2026 Wishes) 

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर देश-विदेश में संगोष्ठियां, कवि सम्मेलन, भाषण प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इस दिन की शुरुआत अक्सर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर की जाती है, ताकि हिंदी के प्रति सम्मान और अपनापन और गहरा हो सके. इस खास अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों को ये चुनिंदा संदेश भेजकर विश्व हिंदी दिवस की बधाई दे सकते हैं. 

विश्व हिंदी दिवस 2026 के लिए शुभकामना संदेश ( World Hindi Diwas 2026 Quotes) 

भारत के माथे की शान बनी,
संस्कृति की मीठी पहचान बनी,
हर दिल की आवाज़ है हिंदी,
मेरी, आपकी, हम सबकी हिंदी.

विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ( World Hindi Diwas 2026 Wish)

अगर देश को आगे बढ़ाना है,
तो हिंदी को अपनाना होगा,
ज्ञान की हर धारा में,
हिंदी को सम्मान दिलाना होगा.

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं! World Hindi Diwas 2026

अनेकता में एकता का संदेश है हिंदी,
भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है हिंदी,
हर बोली में रंग भरे,
ऐसी मधुर भाषा है हिंदी.

हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई! ( World Hindi Diwas 2026

हम सबका स्वाभिमान है हिंदी,
देश की शान है हिंदी,
दिलों को जोड़ने वाली,
एक पहचान है हिंदी.

विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! (World Hindi Diwas 2026) 

हिंदी से जुड़ा है देश का मान,
हिंदी से मिलती है नई पहचान,
भाषा नहीं, ये संस्कार है,
भारत की आत्मा का श्रृंगार है.

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं! ( World Hindi Diwas 2026)

अ से आरंभ, ज्ञ पर अंत,
ज्ञान की पूरी यात्रा है,
अनपढ़ से विद्वान तक,
सबकी अपनी भाषा है.

हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई! ( World Hindi Diwas 2026) 

हिंदी में अपनापन है,
हिंदी में विश्वास है,
हर रिश्ते की गर्माहट,
हिंदी का ही एहसास है.

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं! ( World Hindi Diwas 2026) 

जो अपनी भाषा का करता सम्मान,
वही करता है देश का गुणगान,
हिंदी है भारत की शान,
यही है हम सबकी पहचान.

विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें: चेहरे पर दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत हो जाएं सावधान, फैटी लिवर के हो सकते हैं संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर