क्रिकेट लवर्स के लिए खुशखबरी! इस दिन से खरीद पाएंगे WPL 2026 के टिकट, BCCI ने शेयर की अहम जानकारी

बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेगा ऑक्शन के बाद से ही फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है. अब, बीसीसीआई ने एक और बड़ी जानकारी दी है, जिससे फैंस को अपने पसंदीदा मैचों की टिकट खरीदने का मौका मिलेगा.

wpl 2026 Online ticket sales for WPL 2026 matches in Navi Mumbai and Vadodara will begin on December 26
Image Source: ANI/ File

WPL 2026: महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा और इंतजार किया जाने वाला टूर्नामेंट, महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेगा ऑक्शन के बाद से ही फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है. अब, बीसीसीआई ने एक और बड़ी जानकारी दी है, जिससे फैंस को अपने पसंदीदा मैचों की टिकट खरीदने का मौका मिलेगा.

26 दिसंबर से शुरू होगी टिकट बिक्री

इस साल, WPL के मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी और वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम के बीच टक्कर होगी. बीसीसीआई ने इसकी ऑनलाइन टिकट बिक्री की तारीख भी घोषित कर दी है. टिकट बिक्री 26 दिसंबर से शुरू होगी, और फैंस भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से दोनों वेन्यू पर मैचों की टिकट खरीद सकते हैं.

नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे मुकाबले

WPL के चौथे सीजन के पहले 11 मैच नवी मुंबई में खेले जाएंगे, जिनकी शुरुआत 9 जनवरी से होगी और यह 17 जनवरी तक जारी रहेंगे. इसके बाद, बाकी के मैचों का आयोजन वडोदरा में होगा, जिनमें फाइनल और प्लेऑफ भी शामिल हैं. इस बार, वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में कुल 11 मैच खेले जाएंगे.

कैसे खरीदें ऑनलाइन टिकट?

फैंस के लिए सबसे आसान तरीका है, बीसीसीआई द्वारा घोषित आधिकारिक वेबसाइट www.wplt20.com पर जाकर टिकट खरीदना. इसके अलावा, डिस्ट्रिक ऐप और वेबसाइट पर भी टिकट की बिक्री होगी. हालांकि, फिलहाल टिकटों के मूल्य के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जैसे ही बिक्री शुरू होगी, अधिकतम और न्यूनतम टिकट की कीमत का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ashes: ऑस्ट्रेलिया ने ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, 4 साल बाद इस गेंदबाज की होगी वापसी