लॉन्च से पहले ही लीक हुईं इस धाकड़ फोन की डिटेल्स; कीमत से लेकर फीचर्स तक.. क्या कुछ आया सामने?

शाओमी भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो 6 जनवरी को हो रहे लॉन्च इवेंट में दस्तक दे सकता है. इससे पहले, फोन की कीमत और कुछ खास फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं.

Xiaomi Redmi Note 15 5G price leaked ahead of its January 6 India launch
Image Source: Social Media

शाओमी भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो 6 जनवरी को हो रहे लॉन्च इवेंट में दस्तक दे सकता है. इससे पहले, फोन की कीमत और कुछ खास फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं. इस फोन में शक्तिशाली प्रोसेसर, दमदार बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जो इसे स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक आकर्षक विकल्प बना सकता है.

Redmi Note 15 5G की कीमत लीक 

टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Redmi Note 15 5G की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 22,999 रुपये हो सकती है. यह कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए अनुमानित की गई है. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लगभग 24,999 रुपये हो सकती है. हालांकि, इन कीमतों की अभी तक शाओमी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

6 जनवरी को होगा लॉन्च इवेंट

Xiaomi ने अपने आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर Redmi Note 15 5G के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि फोन का लॉन्च इवेंट 6 जनवरी को होगा. हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि Xiaomi इस इवेंट में Redmi Note 15 Pro या Pro मॉडल्स को भी लॉन्च करेगा या नहीं. ऐसे में यूजर्स को कुछ समय का इंतजार करना होगा कि क्या शाओमी इस सीरीज के अन्य वेरिएंट भी भारत में पेश करेगा.

शानदार प्रोसेसर और बैटरी

Redmi Note 15 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो पहले से बेहतर CPU और GPU परफॉर्मेंस का दावा करता है. यह प्रोसेसर लंबी अवधि तक स्मूद एक्सपीरियंस देने में सक्षम है. इसके अलावा, फोन में 5,520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन करीब 1.6 दिन तक चल सकता है, जिससे यूजर्स को दिनभर की बैटरी चिंता से निजात मिलेगी.

108MP कैमरा और शानदार डिस्प्ले

फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए, Redmi Note 15 5G में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. इससे यूजर्स को शानदार और शार्प तस्वीरें और वीडियो मिल सकती हैं. वहीं, डिस्प्ले के मामले में इस फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा, जिससे स्क्रीन पर कंटेंट देखने का अनुभव और भी बेहतर होगा.

IP66 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षित

Redmi Note 15 5G को IP66 रेटिंग भी मिल सकती है, जिसका मतलब है कि यह डस्ट और पानी से भी सुरक्षित रहेगा. इसका मतलब है कि हल्का पानी या धूल का सामना करने के बाद भी आपका फोन काम करना बंद नहीं करेगा, जो इसे एक और मजबूत और टिकाऊ डिवाइस बनाता है.

ये भी पढ़ें: सावधान! YouTube पर भूलकर भी अपलोड ना करें ऐसा कंटेंट, वरना परमानेंट बैन हो जाएगा चैनल