यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जो अब तक किसी भी क्रिकेटर के नाम नहीं था.

Yashasvi Jaiswal sets a unique record achieving something no cricketer has ever done before
Image Source: ANI/ File

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जो अब तक किसी भी क्रिकेटर के नाम नहीं था. 28 टेस्ट मैचों में 28 अलग-अलग मैदानों पर खेलने का कारनामा उन्होंने कर दिखाया है. यशस्वी ने अपनी बल्लेबाजी से हर जगह अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और इस अद्वितीय उपलब्धि के साथ क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. यह कदम भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा साबित हो रहा है.

28 मैच, 28 अलग-अलग मैदान: एक बेमिसाल रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 28 अलग-अलग मैदानों पर खेलते हुए इतिहास रच डाला. यह रिकॉर्ड उनके लिए विशेष है क्योंकि क्रिकेट में यह कदम किसी भी खिलाड़ी ने अब तक नहीं उठाया. डेब्यू से लेकर अब तक, उन्होंने हर मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है और खुद को साबित किया है. उनका ये रिकॉर्ड दर्शाता है कि वे जहां भी गए, वहां अपनी बल्लेबाजी की काबिलियत को दिखा कर आये हैं.

ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड तक: यशस्वी की बल्लेबाजी का जलवा

यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 171 रन बनाकर एक शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा. खासकर ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने एक शतक जमाया, जबकि इंग्लैंड में दो शतक उनकी बल्लेबाजी की ताकत को साबित करते हैं.

 मैच नंबर वेन्यू किस टीम के खिलाफ
1.  विंडसर पार्क वेस्टइंडीज
2.  क्वीन’स पार्क साउथ अफ्रीका
3.  सुपरस्पोर्ट पार्क  

साउथ अफ्रीका

4.  न्यूलैंड इंग्लैंड
5.  राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम इंग्लैंड
6.  डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम इंग्लैंड
7.  सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम इंग्लैंड
8.  JSCA क्रिकेट स्टेडियम इंग्लैंड
9.  हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम बांग्लादेश
10.  एमए चिदंबरम स्टेडियम बांग्लादेश
11. ग्रीन पार्क  न्यूजीलैंड
12.  एम चिन्नास्वामी स्टेडियम न्यूजीलैंड
13.  महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम न्यूजीलैंड
14.  वानखेड़े स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया 
15.  पर्थ स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया 
16.  एडिलेड ओवल ऑस्ट्रेलिया 
17.  ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया 
18.  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया 
19.  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड  

इंग्लैंड

20. हेडिंग्ले  

इंग्लैंड

21.   बर्मिंघम  

इंग्लैंड

22.  लॉर्ड्स  

इंग्लैंड

23.  ओल्ड ट्रैफर्ड  

इंग्लैंड

24.  केनिंग्टन ओवल इंग्लैंड
 25.  अरुण जेटली स्टेडियम  

वेस्टइंडीज

26.  नरेंद्र मोदी स्टेडियम वेस्टइंडीज
 27.  ईडन गार्डन्स  

साउथ अफ्रीका

28. बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम  

साउथ अफ्रीका

ये भी पढ़ें: Ashes 2025 AUS vs ENG: पर्थ में ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास, 123 सालों के बाद किसी ने किया ये कारनामा