Year Ender 2025: 2025 में कई स्मार्टफोन बाजार में आए, जो अपने यूनिक डिजाइन और नवीनतम फीचर्स के कारण खूब चर्चा में रहे. भले ही इन स्मार्टफोन्स ने इस साल सुर्खियां बटोरी, लेकिन माना जा रहा है कि 2026 में ये मोबाइल ट्रेंड सेट करेंगे. इन स्मार्टफोन्स में कुछ ऐसे खास डिजाइन और तकनीकी बदलाव देखने को मिले हैं, जो भविष्य में स्मार्टफोन की दिशा तय करेंगे. आइए जानते हैं इस साल लॉन्च हुए कुछ बेहतरीन और यूनिक स्मार्टफोन्स के बारे में.
Galaxy Z TriFold
सैमसंग ने अपने पहले ट्राईफोल्ड फोन, Galaxy Z TriFold, को लॉन्च किया, जो स्मार्टफोन की दुनिया में एक नई क्रांति लेकर आया है. इस फोन में 10 इंच का डिस्प्ले है, जो अंदर की ओर फोल्ड हो जाता है. फोल्ड होने पर यह एक टैबलेट जैसा बन जाता है, जिससे यूजर आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं. हालांकि, चीन में पहले से ही Huawei ने ऐसा फोन लॉन्च किया था, लेकिन यह इंटरनेशनल मार्केट में आने वाला पहला ट्राईफोल्ड फोन है, जो स्मार्टफोन के डिजाइन को नए तरीके से पेश करता है.
आईफोन एयर
ऐप्पल ने 2025 में अपने स्मार्टफोन लाइनअप में एक बड़ा बदलाव करते हुए अब तक का सबसे पतला आईफोन लॉन्च किया – आईफोन एयर. हालांकि, इस मॉडल को ज्यादा बिक्री नहीं मिली, लेकिन इसके डिजाइन को लेकर इसे एक bold step माना गया. इसमें पतले और हल्के डिजाइन के साथ नए फीचर्स दिए गए थे, जो पहले कभी नहीं देखे गए थे. भले ही इसकी बिक्री कम रही, लेकिन डिज़ाइन की दृष्टि से यह फोन ऐप्पल के इतिहास में एक नया अध्याय था.
शाओमी 17 प्रो मैक्स
शाओमी ने 17 प्रो मैक्स को लॉन्च किया, जो अपनी रियर स्क्रीन के लिए मशहूर हुआ. इस फोन में आईफोन 17 प्रो मैक्स जैसा कैमरा आईलैंड था, लेकिन इसमें एक खास 2.9 इंच की AMOLED रियर स्क्रीन भी दी गई. यह स्क्रीन नोटिफिकेशन, इनकमिंग कॉल्स और सेल्फी लेने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है. यह डिस्प्ले शाओमी के फोन में एक नई टेक्नोलॉजी का उदाहरण था, जो स्मार्टफोन के उपयोग के तरीके को बदल सकता है.
रियलमी जीटी 8 प्रो
रियलमी ने जीटी 8 प्रो को नवंबर में लॉन्च किया, जो अपने कस्टमाइजेबल कैमरा मॉड्यूल के कारण चर्चित हुआ. इस स्मार्टफोन में यूजर को स्क्वेयर, राउंड और रोबोट लेआउट में से किसी एक का चुनाव करने की स्वतंत्रता दी गई थी. यह एक ऐसी फीचर थी, जो कैमरा डिजाइन को यूजर की पसंद के हिसाब से बदलने का अवसर देती थी. इसके अलावा, इसमें हाई-एंड फीचर्स भी दिए गए थे, जिससे यह फोन ज्यादा ध्यान आकर्षित कर सका.
ये भी पढ़ें: ChatGPT के इस्तेमाल में पुरुषों से आगे महिलाएं, AI चैटबॉट से क्या पूछे जा रहे सवाल? स्टडी में खुलासा