अब ChatGPT से भी कर पाएंगे UPI पेमेंट, NPCI ने Razorpay और OpenAI से की डील, मिलेंगे कई नए फीचर्स

डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है. अब यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको अलग से Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जल्द ही आप ChatGPT के ज़रिए भी सीधे पेमेंट कर सकेंगे.

You will also be able to make UPI payments through ChatGPT
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक और बड़ा बदलाव आने वाला है. अब यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको अलग से Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जल्द ही आप ChatGPT के ज़रिए भी सीधे पेमेंट कर सकेंगे.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इस तकनीक को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं. खास बात यह है कि Razorpay और OpenAI के साथ साझेदारी करके यह नया सिस्टम तैयार किया जा रहा है.

कैसे करेगा काम नया सिस्टम?

Razorpay ने पुष्टि की है कि ChatGPT के ज़रिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा फिलहाल बीटा स्टेज में है और सीमित दायरे में इसका परीक्षण चल रहा है. इस फीचर के ज़रिए यूज़र बिना किसी अन्य ऐप पर जाए, सीधे ChatGPT से बातचीत करते हुए भुगतान कर पाएंगे. यह प्रक्रिया न केवल तेज़ होगी, बल्कि पहले से ज्यादा सहज और सुरक्षित भी मानी जा रही है.

कौन-कौन हैं साझेदार?

इस नई व्यवस्था में Airtel Payments Bank और Axis Bank को बैंकिंग पार्टनर बनाया गया है. इसके अलावा, Tata ग्रुप की BigBasket और Vodafone Idea पहले ऐसे प्लेटफॉर्म होंगे जो ChatGPT से भुगतान स्वीकार करना शुरू करेंगे.

Razorpay के सह-संस्थापक हर्षिल माथुर ने बताया कि इस 'एजेंटिक AI पेमेंट सिस्टम' का शुरुआती परीक्षण सफल रहा है, और आने वाले हफ्तों में इसे बड़े स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है.

सुरक्षा पर भी खास ध्यान

इस परियोजना का पायलट प्रोजेक्ट यह जांचने पर केंद्रित है कि क्या AI टूल्स, जैसे कि ChatGPT, के ज़रिए यूपीआई ट्रांजैक्शन करना सुरक्षित और उपयोगकर्ता के लिए आसान है. यह सिस्टम NPCI के "Reserve Pay" फीचर पर आधारित है, जिसमें उपभोक्ता अपने खाते से कुछ राशि खास मर्चेंट्स के लिए रिज़र्व रख सकते हैं.

बायोमैट्रिक और स्मार्ट ग्लास से पेमेंट

इसके अलावा NPCI ने दो और नए फीचर्स की घोषणा की है जो आने वाले समय में डिजिटल भुगतान को और आसान बना देंगे. पहला है बायोमैट्रिक पेमेंट, जिसमें यूज़र्स अपने फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन के ज़रिए यूपीआई ट्रांजैक्शन कर पाएंगे. दूसरा इनोवेशन है स्मार्ट ग्लास के ज़रिए पेमेंट करने की सुविधा, जिससे भविष्य में पेमेंट प्रक्रिया तकनीकी रूप से और भी उन्नत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- गाजा में शांति होते ही इजरायल ने खोल दिया दूसरा मोर्चा, इस देश पर दागे 10 बम, देखें धमाके का VIDEO