Son Of Sardar 2: अगर आप भी 25 जुलाई को ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखने की प्लानिंग बना रहे थे, तो ज़रा ब्रेक लगा लीजिए. जी हां, अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मस्ती से भरपूर कॉमेडी-ड्रामा की रिलीज डेट अब पोस्टपोन हो गई है. मेकर्स ने बड़ी ही मज़ेदार स्टाइल में यह अनाउंसमेंट की है. एक नए पोस्टर के ज़रिए कहा गया, "हंसी का धमाका अब नई तारीख पर! ‘सन ऑफ सरदार 2’ अब 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में आएगी!" और खास बात? 1 अगस्त को मृणाल ठाकुर का जन्मदिन भी है. तो समझिए कि ये फिल्म अब एक बर्थडे ब्लास्ट बनकर आएगी.
ट्रेलर ने पहले ही मचाया है बवाल
14 जुलाई को रिलीज़ हुआ ट्रेलर फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. ट्रेलर की शुरुआत 2012 की ओरिजिनल फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के आइकॉनिक सींस से होती है और फिर अजय देवगन आते हैं अपने मज़ेदार अवतार में, इस बार बॉर्डर पर भी हंसी के गोले दागते हुए. सनी देओल के फेमस डायलॉग्स को अपने अंदाज़ में पेश करते अजय देवगन, और उनके साथ मृणाल ठाकुर की फ्रेश केमिस्ट्री, ये दोनों मिलकर स्क्रीन पर खूब रंग जमाते नजर आ रहे हैं.
एक्टिंग से हंसी का बम
इस फिल्म में एक खास बात और है,मुकुल देव की आखिरी फिल्म. उनके जिगरी दोस्त विंदू दारा सिंह ने बताया, “मुकुल ने इस फिल्म में गज़ब का काम किया है. वो मेरे टोनी थे, मैं उनका टीटो. स्क्रीन पर उन्होंने जो किया है, वो लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगा.” फिल्म में विंदू दारा सिंह, चंकी पांडे, रवि किशन और कुब्रा सैत भी धमाल मचाते नज़र आएंगे.
कौन बना रहा है ये हंसी का तड़का?
‘सन ऑफ सरदार 2’ को डायरेक्ट किया है विजय कुमार अरोड़ा ने और इसे प्रोड्यूस किया है खुद अजय देवगन ने अपने बैनर Devgn Films और Jio Studios के साथ मिलकर.
अब कैलेंडर में नोट कर लीजिए, 1 अगस्त 2025
जिन्हें इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, उनके लिए अब डेट है 1 अगस्त 2025. थोड़ा इंतजार ज़रूर है, लेकिन मस्ती का डोज़ डबल होने वाला है.
ये भी पढ़ें- अग्निवीर बनने के लिए मानसिक रूप से भी होना पड़ेगा फिट, यह टेस्ट पास करना हुआ जरूरी, क्यों हुआ बदलाव?