Russia Ukraine War: क्रिसमस की शाम, जब अधिकांश दुनिया त्योहार की खुशियों में डूबी थी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने देशवासियों को एक खास संदेश दिया. उन्होंने रूस के राष्ट्रपति का नाम लिए बिना कहा कि एक ऐसी ताकत है जिसे दुनिया से हटाना चाहिए, एक इच्छा जो आज यूक्रेन के हर नागरिक के दिल में बसी हुई है.
जेलेंस्की ने अपने संबोधन में यूक्रेनी प्राचीन लोक मान्यता का जिक्र करते हुए कहा कि क्रिसमस की रात स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं और उस समय की गई इच्छा पूरी होती है. उन्होंने कहा कि आज हमारे सभी नागरिक एक ही कामना साझा करते हैं, देश के लिए खतरा बने उस ताकत को इस दुनिया में न देखना.
"'May he perish,' each of us may think to ourselves," Zelensky said on Christmas Eve, referring to Russian President Vladimir Putin. "But when we turn to God, of course, we ask for something greater. We ask for peace for Ukraine."https://t.co/M8B1w8Bo5M
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) December 24, 2025
हमलों के बीच में भी मजबूत खड़े यूक्रेन
जेलेंस्की का यह संदेश ऐसे समय में आया जब रूस ने क्रिसमस की पूर्वसंध्या से ठीक पहले यूक्रेन के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. इन हमलों में तीन लोगों की जान चली गई और देश भर में बिजली सप्लाई बाधित हुई. क्रिसमस के दिन भी रूस ने 131 ड्रोन दागे, जिनमें से 22 अलग-अलग क्षेत्रों में गिरकर नुकसान पहुंचाने में सफल रहे.
उन्होंने इन हमलों का जिक्र करते हुए कहा, "क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर रूस ने दिखा दिया कि वे वास्तव में कौन हैं. भारी गोलाबारी, सैकड़ों ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइलें, सब कुछ झोंक दिया गया. यह उनका ईश्वर-विहीन हमला है."
शहीदों और नागरिकों को सलाम
जेलेंस्की ने अपने देशवासियों से मजबूती और धैर्य बनाए रखने की अपील की. उन्होंने उन सभी नायकों और नागरिकों का आभार जताया, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना यूक्रेन की रक्षा की. उन्होंने कहा कि देश उन सभी को कभी नहीं भूलेगा, चाहे वह शहीद हुए हों, कब्जे वाले इलाकों में रहने वाले हों या उन लोग जो घर छोड़ने पर मजबूर हुए.
उनके शब्दों में यह संदेश साफ था, "हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. अंधेरे में भी हम अपना रास्ता नहीं भटकेंगे." इस संदेश में जेलेंस्की ने ना केवल देशवासियों को हौसला दिया, बल्कि पूरी दुनिया को यह याद दिलाया कि क्रिसमस का अर्थ सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि उम्मीद, साहस और देशभक्ति भी है.
यह भी पढ़ें- NCERT में नॉन-टीचिंग के 173 पदों पर वैकेंसी.. योग्यता से लेकर सैलरी तक.. यहां पढ़ें सभी जरूरी डिटेल