चेन्नई स्थित टेक कंपनी Zoho ने अब डिजिटल पेमेंट्स और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में अपने कदम और मज़बूत कर लिए हैं. जहां एक ओर कंपनी का स्वदेशी चैटिंग ऐप Arattai धीरे-धीरे व्हाट्सएप को टक्कर देता दिख रहा है, वहीं अब Zoho Payments के तहत कंपनी ने स्मार्ट POS डिवाइस और साउंड बॉक्स जैसे हार्डवेयर प्रोडक्ट्स को भी बाजार में उतार दिया है.
Zoho ने अपने नए स्मार्ट पॉइंट ऑफ सेल (POS) टर्मिनल के साथ पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे दिग्गजों को सीधी चुनौती दी है. यह डिवाइस खास तौर पर रिटेलर्स और स्मॉल बिजनेस को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
इस POS डिवाइस में मिलता है:
क्यों खास है Zoho का ये कदम
Zoho पहले से ही सॉफ्टवेयर बेस्ड पेमेंट सॉल्यूशन्स उपलब्ध करवा रहा था. अब हार्डवेयर के साथ कंपनी का फोकस एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देने पर है. Zoho के पास पहले से ही बिजनेस मैनेजमेंट के कई टूल्स हैं — जैसे अकाउंटिंग, इन्वेंट्री और कस्टमर मैनेजमेंट — और अब ये नए डिवाइस उन्हीं टूल्स के साथ इंटीग्रेट किए जा रहे हैं.
मर्चेंट्स को मिलेगा:
Arattai: भारत का अपना इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप
दूसरी तरफ, Zoho का इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. Arattai में फिलहाल चैटिंग, कॉलिंग और मीटिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं, हालांकि अभी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन उपलब्ध नहीं है.कंपनी का कहना है कि इस सुरक्षा फीचर को जल्द जोड़ा जाएगा, जिससे यूजर्स की चैटिंग प्राइवेसी और मजबूत होगी.
WhatsApp को कैसे टक्कर दे रहा है Arattai?
यह भी पढ़ें: 'देश के हर जिले में 5G है...', PM मोदी ने किया IMC 2025 का उद्घाटन, 6G और AI पर कही ये बात