UPI की दुनिया में कब एंट्री लेगा? Zoho ऐप...GPay-PhonePe-Paytm की बढ़ेगी टेंशन

चेन्नई स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho जल्द ही डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में अपनी एंट्री करने जा रही है. कंपनी ने Zoho Pay के माध्यम से इस क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी शुरू कर दी है. भारत में पहले से ही Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे बड़े डिजिटल पेमेंट ऐप्स का दबदबा है.

Zoho pay application know launching date
Image Source: Social Media

चेन्नई स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho जल्द ही डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में अपनी एंट्री करने जा रही है. कंपनी ने Zoho Pay के माध्यम से इस क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी शुरू कर दी है. भारत में पहले से ही Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे बड़े डिजिटल पेमेंट ऐप्स का दबदबा है, लेकिन Zoho Pay की एंट्री इन सभी के लिए चुनौती साबित हो सकती है. कंपनी के पास पहले से ही पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस है और Zoho बिजनेस प्लेटफॉर्म के जरिए व्यवसायिक पेमेंट की सुविधा देती रही है. अब Zoho Pay के साथ UPI पेमेंट की शुरुआत से कंपनी लाखों नए यूजर्स को जोड़ सकती है.


Zoho Pay केवल एक अलग ऐप नहीं होगा, बल्कि कंपनी इसे अपने पॉपुलर चैट ऐप Arattai के साथ भी इंटीग्रेट करने की योजना बना रही है. इसका मतलब यह है कि यूजर्स चैट करते हुए ही पैसे भेजने और रिसीव करने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. Arattai के जरिए बिल पेमेंट और अन्य लेन-देन भी किए जा सकेंगे, जिससे यूजर को अलग ऐप खोलने की आवश्यकता नहीं होगी. Zoho की इस कोशिश का उद्देश्य व्हाट्सऐप जैसी सहज और मल्टीफंक्शनल पेमेंट सुविधा प्रदान करना है.

Zoho Pay कब लॉन्च होगा?

Zoho Pay अभी क्लोज़्ड टेस्टिंग में है और लॉन्च की तारीख कंपनी ने सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं की है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस ऐप की पब्लिक लॉन्च डेट की घोषणा कर सकती है. भारतीय डिजिटल पेमेंट बाजार में नई एंट्री से कई बड़े खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है.

Zoho Pay की खासियतें

Zoho Pay की सबसे बड़ी खासियत इसका Arattai में इंटीग्रेशन होगा. यूजर्स केवल चैटिंग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि ऐप के जरिए पैसे भेजने, रिसीव करने और बिल भुगतान जैसी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे. इस तरह Zoho Pay भारतीय डिजिटल पेमेंट मार्केट में एक यूजर-फ्रेंडली और बहुपरकारी समाधान के रूप में उभर सकता है.

यह भी पढ़ें: धांसू कैमरा, एडवांस AI फीचर्स... लॉन्च से पहले सामने आई इस धाकड़ फोन की डिटेल्स, कितनी होगी कीमत?